आगजनी में संपत्ति नष्ट

गिरिनाथ सिंह ने सहायता कीगढ़वा. गढ़वा थाना क्षेत्र के परिहारा गांव निवासी विजय पासवान का घर आगजनी में जल कर राख हो गया. सोमवार की रात अचानक विजय के घर में आग लग गयी घर के लोग कुछ समझ पाते तक तक पूरा घर आग की चपेट में आ गया. परिजनों ने किसी तरह घर […]

गिरिनाथ सिंह ने सहायता कीगढ़वा. गढ़वा थाना क्षेत्र के परिहारा गांव निवासी विजय पासवान का घर आगजनी में जल कर राख हो गया. सोमवार की रात अचानक विजय के घर में आग लग गयी घर के लोग कुछ समझ पाते तक तक पूरा घर आग की चपेट में आ गया. परिजनों ने किसी तरह घर से बाहर भाग कर जान बचायी. घर में रखे अनाज, कपड़ा व अन्य सामान जल गये. घटना की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह विजय पासवान के घर पहुंचे और घर की सभी महिलाओं के लिए चार साड़ी और पुरुषों के लिए पांच पैंट-शर्ट दिया. श्री सिंह ने विजय को आश्वासन दिया कि उसे सरकारी लाभ दिलाने का वे प्रयास करेंगे. विजय ने बताया कि वह मजदूरी करके अपने परिवार की आजीविका चलाता है. उसके पास खाने के लिए अनाज व पहनने के लिए कपड़ा तक नहीं बचा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >