लक्ष्मी पूजा पर पांच दिवसीय जागरण का आयोजन20जीडब्ल्यूपीएच8- उदघाटन करते शशि कुमार द्विवेदीडंडई(गढ़वा). प्रखंड मुख्यालय स्थित देवीधाम परिसर में लक्ष्मी पूजा के शुभ अवसर पर न्यू स्टूडेंट स्टार क्लब के तत्वावधान में पांच दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. इस दौरान भक्ति जागरण व ड्रामा का आयोजन किया गया. राष्ट्रीय मजदूर किसान प्रजातांत्रिक पार्टी के कंेद्रीय अध्यक्ष शशि कुमार द्विवेदी ने उदघाटन किया. इस मौके पर उपस्थित शिक्षक व विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए श्री द्विवेदी ने कहा कि पृथ्वी पर मनुष्य दीपक जलाकर दुनिया के अंधकार का विरोध करता है. इसी तरह दीवाली में अपने-अपने घरों में दीपक जला कर हमलोग अंधकार का विरोध करते हैं. महालक्ष्मी की पूजा प्रकाश का पर्व है. इस अवसर पर शिक्षक शिवचंद सिंह ने कहा कि विद्यार्थी जीवन मनुष्य का वह जीवन हैं, जिसमें उसकी सारी जिंदगी का भविष्य लिखा जाता है. इस मौके पर शिक्षक रणविजय सिंह, विवेकानंद कुशवाहा, आदित्य लाल, विवेक कुमार, आनंद प्रकाश, दीनानाथ पांडेय, राजू प्रसाद, विनोद प्रसाद सहित संस्था के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे.
दीवाली प्रकाश का पर्व है : शशि
लक्ष्मी पूजा पर पांच दिवसीय जागरण का आयोजन20जीडब्ल्यूपीएच8- उदघाटन करते शशि कुमार द्विवेदीडंडई(गढ़वा). प्रखंड मुख्यालय स्थित देवीधाम परिसर में लक्ष्मी पूजा के शुभ अवसर पर न्यू स्टूडेंट स्टार क्लब के तत्वावधान में पांच दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. इस दौरान भक्ति जागरण व ड्रामा का आयोजन किया गया. राष्ट्रीय मजदूर किसान प्रजातांत्रिक पार्टी के […]
