रमना(गढ़वा). क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव ने सोमवार को 20.51 करोड़ की लागत से बननेवाले रमना, डंडई भाया सोनेहारा पथ के चौड़ीकरण का शिलान्यास किया. साथ ही विधायक ने प्रखंड मुख्यालय में पार्टी के चुनावी कार्यालय का भी उदघाटन किया. इस मौके पर आयोजित एक नुक्कड़सभा में बोलते हुए विधायक श्री देव ने कहा कि उन्होंने अपने चंद समय में अपने क्षेत्र में विकास की लंबी लकीर खींची है. वे सभी वर्ग के लोगों के विकास के लिए प्रयास किये हैं. उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मजबूत करने की अपील की. साथ ही कार्यकर्ताओं को अभी से चुनाव की तैयारी में लग जाने का आह्वान किया. इस मौके पर रोहित वर्मा, नरेश प्रसाद गुप्ता, नंदू साव, गंगा चंंद्रवंशी, सुरेश भंडारी, संजय गुप्ता, डॉ एसबी खान, अरविंद निराला, ताराचंद यादव आदि उपस्थित थे.
विकास की लंबी लकीर खींची है: अनंत
रमना(गढ़वा). क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव ने सोमवार को 20.51 करोड़ की लागत से बननेवाले रमना, डंडई भाया सोनेहारा पथ के चौड़ीकरण का शिलान्यास किया. साथ ही विधायक ने प्रखंड मुख्यालय में पार्टी के चुनावी कार्यालय का भी उदघाटन किया. इस मौके पर आयोजित एक नुक्कड़सभा में बोलते हुए विधायक श्री देव ने कहा कि […]
