युवक को गोली मारी, घायल

गढ़वा. गढ़वा शहर के उंचरी मुहल्ला निवासी नौशाद कुरैशी(26 वर्ष) को सोमवार को अपराह्न साढ़े चार बजे गोली मार कर घायल कर दिया गया. नौशाद को गंभीर स्थिति में गढ़वा सदर अस्पताल में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे रांची के लिए रेफर कर दिया. समाचार के अनुसार नौशाद आज कर्बला के पास एक गैरेज […]

गढ़वा. गढ़वा शहर के उंचरी मुहल्ला निवासी नौशाद कुरैशी(26 वर्ष) को सोमवार को अपराह्न साढ़े चार बजे गोली मार कर घायल कर दिया गया. नौशाद को गंभीर स्थिति में गढ़वा सदर अस्पताल में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे रांची के लिए रेफर कर दिया. समाचार के अनुसार नौशाद आज कर्बला के पास एक गैरेज में काम कर रहा था. इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो लोग वहां पहुंचे और उसे गोली मार दी और वहां से भाग गये. गोली नौशाद के माथे मंे लगी है. पुलिस ने इस घटना के पीछे भूमि विवाद बताया है. सूचना मिलने के बाद से ही पुलिस अपराधियों की पहचान करने में जुटी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >