समाजवादी पार्टी ने सभा की

रमना(गढ़वा). समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में रविवार को स्थानीय उवि के मैदान में एक सभा आयोजित की गयी. इस मौके पर उपस्थित पार्टी के नेता केपी यादव ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस दोनों एक ही सिक्के दो पहलू हैं. दोनों ने ही देश को लूटने का काम किया है. समाजवादी पार्टी आनेवाले समय में […]

रमना(गढ़वा). समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में रविवार को स्थानीय उवि के मैदान में एक सभा आयोजित की गयी. इस मौके पर उपस्थित पार्टी के नेता केपी यादव ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस दोनों एक ही सिक्के दो पहलू हैं. दोनों ने ही देश को लूटने का काम किया है. समाजवादी पार्टी आनेवाले समय में इन दोनों दलों को सबक सिखायेगी. सभा को उत्तर प्रदेश से आये आरबी राम, रामनरेश पासवान, अवध नारायण यादव, वीरेंद्र यादव, उमेश प्रसाद गुप्ता, रामाधार यादव आदि ने भी संबोधित किया. सभी नेताओं ने स्थानीय लोगों से समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्यनारायण यादव तथा संचालन बाबूलाल सोमवंशी ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >