भाजपा की दो राज्यों में जीत पर जश्न मनाया

19जीडब्ल्यूपीएच15- जीत का जश्न मनाते भाजपा नेता गढ़वा. विधानसभा चुनाव में हरियाणा में पूर्ण बहुमत व महाराष्ट्र में सबसे बड़े पार्टी के रूप में आने के बाद गढ़वा भाजपा नगर मंडल के तत्वावधान में स्थानीय रंका मोड़ पर पटाखे छोड़ व मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया. इस मौके पर नेताओं ने कहा कि […]

19जीडब्ल्यूपीएच15- जीत का जश्न मनाते भाजपा नेता गढ़वा. विधानसभा चुनाव में हरियाणा में पूर्ण बहुमत व महाराष्ट्र में सबसे बड़े पार्टी के रूप में आने के बाद गढ़वा भाजपा नगर मंडल के तत्वावधान में स्थानीय रंका मोड़ पर पटाखे छोड़ व मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया. इस मौके पर नेताओं ने कहा कि आनेवाले विधानसभा चुनाव में झारखंड व बिहार में भी भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी. वक्ताओं ने कहा कि मोदी के कार्यकाल से पूरे देश में भाजपा के प्रति लोगों में रुझान बढ़ा है. इस मौके पर प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय, अलखनाथ पांडेय, रघुराज पांडेय, ब्रजेश उपाध्याय, विनय चौबे, राजू सिंह, भगत सिंह, इफ्तेखार अंसारी, अनवर खां, वीणा पाठक, सुरेंद्र विश्वकर्मा, विकास तिवारी, सोनू चंद्रवंशी, संजय ठाकुर, ओमप्रकाश तिवारी, भोला चंद्रवंशी, संजय ठाकुर, अनिता दत्त, गुरु दत्त, जयदीप गुप्ता, नंद कुमार पांडेय, गौरीशंकर बिंद, सुमन मेहता, जितेंद्र गुप्ता, अंजनी तिवारी सहित कई लोग उपस्थित थे. रिपोर्ट जितेंद्र सिंह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >