नौसंमो का मिलन समारोह आयोजित 19जीडब्ल्यूपीएच11- मिलन समारोह में भानु का स्वागत करते कार्यकर्ता भवनाथपुर(गढ़वा). नौजवान संघर्ष मोरचा के भवनाथपुर प्रखंड अध्यक्ष सुनील सिंह की अध्यक्षता में स्थानीय बुनियादी विद्यालय के परिसर में मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इसमें भाजपा, कांग्रेस, सपा, बसपा, माले, झाविमो आदि दलों से जुड़े 3807 लोगों ने मोरचा की सदस्यता ग्रहण की.पार्टी के कंेद्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप शाही ने सभी को माला पहनाकर पार्टी में शामिल कराया. इसके पूर्व पार्टी के कंेद्रीय कार्यालय से भानु प्रताप शाही अपने समर्थकों के साथ मोटरसाइकिल जुलूस के साथ मिलन समारोह स्थल पर पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. समारोह को संबोधित करते हुए श्री शाही ने कहा कि झारखंड में जिसकी भी सरकार बनेगी, उसकी चाबी भवनाथपुर के नौजवानांे के पास होगा. अब नौजवान गोलबंद हो गये हैं और झूठे सपने दिखानेवालों को जनता करारी जवाब देगी. इस मौके पर पार्टी में शामिल होनेवाले लोगों में भाजपा के राजेश कुमार सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, कांग्रेस के ओमनारायण सिंह, अनिल सिंह, बनसानी के मुखिया सुखाड़ी भुइयां, कैलान के बीडीसी दुखनी देवी आदि के नाम शामिल है. कार्यक्रम को कबूतरी देवी, लवली आनंद अनिल चौबे, भगत दयानंद यादव व दुदुन सिंह ने भी संबोधित किया. इस मौके पर मोरचा के रांची जिलाध्यक्ष इमरान हसन, पलामू के कृपाल सिंह, गढ़वा जिलाध्यक्ष बबलू पटवा, प्रशांत सिंह, मनोज पहाडि़या, राजीव रंजन तिवारी, राजेश गुप्ता आदि उपस्थित थे.
3807 लोगों ने नौसंमो की सदस्यता ली
नौसंमो का मिलन समारोह आयोजित 19जीडब्ल्यूपीएच11- मिलन समारोह में भानु का स्वागत करते कार्यकर्ता भवनाथपुर(गढ़वा). नौजवान संघर्ष मोरचा के भवनाथपुर प्रखंड अध्यक्ष सुनील सिंह की अध्यक्षता में स्थानीय बुनियादी विद्यालय के परिसर में मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इसमें भाजपा, कांग्रेस, सपा, बसपा, माले, झाविमो आदि दलों से जुड़े 3807 लोगों ने मोरचा की […]
