डीएसइ ने चलाया सफाई अभियान

गढ़वा. स्वच्छता अभियान के तहत रविवार को जिला शिक्षा अधीक्षक, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी व पारा शिक्षकों ने शहर की सड़कों पर सफाई अभियान चलाया. जिला शिक्षा अधीक्षक अरविंद कुमार के नेतृत्व में शहीद नीलांबर नगरभवन से लेकर रंका मोड़ तक सड़क के दोनोंे तरफ सफाई की गयी. साथ ही रंका मोड़ स्थित इंदिरा गांधी […]

गढ़वा. स्वच्छता अभियान के तहत रविवार को जिला शिक्षा अधीक्षक, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी व पारा शिक्षकों ने शहर की सड़कों पर सफाई अभियान चलाया. जिला शिक्षा अधीक्षक अरविंद कुमार के नेतृत्व में शहीद नीलांबर नगरभवन से लेकर रंका मोड़ तक सड़क के दोनोंे तरफ सफाई की गयी. साथ ही रंका मोड़ स्थित इंदिरा गांधी पार्क में जमा कचरे व गंदगी को विधिवत तरीके से साफ कर उसका निबटारा कराया गया. इस दौरा वहां शेड व पक्के बंेच को धोकर बैठने लायक बनाया गया. इस मौके पर डीएसइ अरविंद कुमार ने दुकानदारों को दुकान खोलने के बाद अगरबत्ती जलाने के पूर्व आसपास की पूरी सफाई करने की नसीहत दी. उन्होंने कहा कि आसपास जब तक गंदगी रहेगी, तब तक मन व वातावरण स्वच्छ नहीं हो सकता. इस मौके पर 200 से ज्यादा शिक्षक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >