ओके....25 वर्ष से यथावत है समस्या : अलखनाथ

भाजपा नेता अलखनाथ पांडेय ने कई गांव का भ्रमण कर समस्याएं सुनी18जीडब्लूपीएच1-मेराल में ग्रामीणो ंको संबोधित करते अलखनाथ पांडेयगढ़वा. भाजपा नेता अलखनाथ पांडेय ने मेराल प्रखंड के बंका,पढ़ुआ, अधौरा, पतरिया व बाना आदि गांव का भ्रमण कर लोगों से मिले और उनकी समस्याओं से अवगत हुए. श्री पांडेय ने कहा कि इस क्षेत्र की समस्या […]

भाजपा नेता अलखनाथ पांडेय ने कई गांव का भ्रमण कर समस्याएं सुनी18जीडब्लूपीएच1-मेराल में ग्रामीणो ंको संबोधित करते अलखनाथ पांडेयगढ़वा. भाजपा नेता अलखनाथ पांडेय ने मेराल प्रखंड के बंका,पढ़ुआ, अधौरा, पतरिया व बाना आदि गांव का भ्रमण कर लोगों से मिले और उनकी समस्याओं से अवगत हुए. श्री पांडेय ने कहा कि इस क्षेत्र की समस्या पिछले 25 वर्ष से यथावत है, लोग बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं. उन्होंने कहा कि पढ़ुआ गांव में ट्रांसफारमर नहीं है. क्षेत्र के कई गांव में बिजली नहीं है. हैंडपंप खराब पड़े हैं. वृद्ध व नि:शक्तों को पेंशन नहीं मिल रहा है. सुखाड़ के कारण क्षेत्र की स्थिति भयावह है. मवेशियों के लिए चारा की व्यवस्था नहीं करायी गयी, तो हालात और खराब होंगे. उन्होंने कहा कि पिछले दिनों जब वे सांसद वीडी राम के साथ बिजली बोर्ड के चेयरमैन से मिलने गये, तो उन्होंने कहा कि गढ़वा में उग्रवादियों से कहीं ज्यादा परेशानी नेताओं से हो रही है. वहां काम करनेवाला एजेंसी जाने को तैयार नहीं है. श्री पांडेय ने कहा कि क्षेत्र में बिचौलियावाद व भ्रष्टाचार हावी है. ऐसे में एक ही विकल्प है कि जनता भाजपा को स्पष्ट जनादेश देकर राज्य में स्थायी सरकार बनाये और विकास की गति को प्रधानमंत्री मोदी के साथ मिल कर आगे बढ़ाये. इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष भोला चंद्रवंशी, रमेश कुमार, मनोज ठाकुर, महेंद्र सिंह, सुदर्शन गुप्ता, राजनाथ साव आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >