कार्यकर्ता सम्मेलन 20 को

गढ़वा. भाजपा गढ़वा नगर मंडल की एक बैठक महामंत्री धनंजय जायसवाल के आवास पर हुई. इसमें आगामी 20 अक्तूबर को मेराल उवि के मैदान में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी कराने का निर्णय लिया गया. उक्त सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष डॉ रवींद्र राय उपस्थित […]

गढ़वा. भाजपा गढ़वा नगर मंडल की एक बैठक महामंत्री धनंजय जायसवाल के आवास पर हुई. इसमें आगामी 20 अक्तूबर को मेराल उवि के मैदान में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी कराने का निर्णय लिया गया. उक्त सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष डॉ रवींद्र राय उपस्थित रहेंगे. बैठक में विधानसभा चुनाव में सभी बूथों पर पार्टी की जीत सुनिश्चित कराने पर रणनीति बनाते हुए बूथ को मजबूत करने का निर्णय लिया गया. बैठक में महावीर उरांव, अखिलेश प्रसाद, आशीष जायसवाल, अमरेंद्र कुमार, विजय चौधरी, बजरंगी पाल, अरविंद कुमार, जवाहिर प्रसाद, रामाशंकर प्रसाद, किशोर अंबष्ठ, राजेश गुप्ता, योगेंद्र जायसवाल आदि उपस्थित थे. धन्यवाद ज्ञापन यशवंत कुमार मिश्रा ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >