विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया

17जीडब्ल्यूपीएच6-टीम को सम्मानित किया गया भवनाथपुर(गढ़वा). भवनाथुपर स्थित डीएवी विद्यालय में खो-खो प्रतियोगिता में विद्यालय की टीम के उप विजेता होने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. विदित हो कि रॉबर्टसगंज डीएवी विद्यालय जोन के अंतर्गत मध्य प्रदेश के झिंगुरदह विद्यालय में आयोजित खो-खो प्रतियोगिता में डालटनगंज, खडि़या, झिंगुरदह के छात्राओं की टीम के […]

17जीडब्ल्यूपीएच6-टीम को सम्मानित किया गया भवनाथपुर(गढ़वा). भवनाथुपर स्थित डीएवी विद्यालय में खो-खो प्रतियोगिता में विद्यालय की टीम के उप विजेता होने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. विदित हो कि रॉबर्टसगंज डीएवी विद्यालय जोन के अंतर्गत मध्य प्रदेश के झिंगुरदह विद्यालय में आयोजित खो-खो प्रतियोगिता में डालटनगंज, खडि़या, झिंगुरदह के छात्राओं की टीम के बीच खो-खो प्रतियोगिता हुई थी. इसमें डालटनगंज को विजेता व भवनाथपुर को उप विजेता घोषित किया गया था. इस मौके पर प्राचार्य डॉ आरके सिंह ने खिलाडि़यों को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि आनेवाले दिनों में वे और अच्छा करेंगे. इस मौके पर टीम की कोच वंदना सिंह, मैनेजर जेके तिवारी, दीप कुमार, विजय दूबे, सूरज सिंह, किरण दत्ता सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >