उपायुक्त के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ जाम गीत व नारे के साथ सदर अस्पताल से रैली निकाली व सभा की17जीडब्ल्यूपीएच8- समाहरणालय गेट को जाम कर बैठी सहिया गढ़वा. जिला सहिया संघ के बैनर तले जिले भर की समाहरणालय पहुंचे सहिया व बीटीटी ने शुक्रवार को समाहरणालय का गेट करीब दो घंटे तक जाम कर दिया. अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर सहिया व बीटीटी समाहरणालय पर रोषपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे. दो घंटे तक जाम रहने की सूचना मिलने के बाद अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे डीसी सुंधाशु भूषण बरवार ने आंदोलनकारियों के प्रतिनिधियों को अपने चेंबर मंे बुला कर वार्ता की. वार्ता के दौरान स्थानीय स्तर की समस्याओं को त्वरित निष्पादन करने व राज्यस्तरीय समस्या को रांची भेजने के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया. सहिया संघ की मांगों में सहिया को एकमुस्त मासिक मानदेय दिये जाने, बीटीटी को अनुबंधित कर उचित मानदेय देने व पांच लाख रुपये की बीमा सुविधा देने की मांग शामिल है. विदित हो कि जिला सहिया संघ के बैनर तले चरणबद्ध आंदोलन के तहत सहियाओं ने इसके पूर्व सभी प्रखंड कार्यालयों पर धरना दिया था. इसके बाद भी उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होने के विरोध में शुक्रवार को समाहरणालय परिसर में आंदोलन किया. इस मौके पर विचार व्यक्त करते हुए जिला सहिया संघ के अध्यक्ष संयोगिता देवी ने कहा कि 24घंटे सेवा करनेवाली सहिया सरकारी उपेक्षा का शिकार बनी हुई है. उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती है, उनका आंदोलन जारी रहेगा. आंदोलन के अगले चरण में उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को पूरी तरह ठप करने की चेतावनी दी. इस मौके पर मंजू देवी, निभा पांडेय, हेमपति, बारला तिर्की, गीता देवी, मधु देवी, गीतांजली देवी, नीलम देवी, प्रमिला देवी, उर्मिला देवी, रेणु देवी, पूनम देवी, बसंती देवी, बीटीटी जिला संघ के अध्यक्ष विजय साहू, आशीष गुप्ता, श्यामसुंदर यादव, रंजू मिश्रा, ललन प्रसाद यादव आदि उपस्थित थे.
सहियाओं ने समाहरणालय गेट जाम किया
उपायुक्त के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ जाम गीत व नारे के साथ सदर अस्पताल से रैली निकाली व सभा की17जीडब्ल्यूपीएच8- समाहरणालय गेट को जाम कर बैठी सहिया गढ़वा. जिला सहिया संघ के बैनर तले जिले भर की समाहरणालय पहुंचे सहिया व बीटीटी ने शुक्रवार को समाहरणालय का गेट करीब दो घंटे तक जाम कर […]
