प्रतिनिधि, गढ़वाझामुमो की विस स्तरीय कार्यशाला स्थानीय रामदुलारी होटल के सभागार में हुई. मुख्य अतिथि केंद्रीय सचिव सह पूर्व प्रत्याशी मिथिलेश ठाकुर थे. उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने के गुर बताये. मौके पर मेराल प्रखंड के सभी झामुमो पंचायत अध्यक्ष, सचिव आदि उपस्थित थे. श्री ठाकुर ने कहा कि आज से वे पार्टी का चुनाव अभियान शुरू कर रहे हैं. पंचायत अध्यक्ष व सचिव अपना बूथ जीतें, चुनाव परिणाम उनकी झोली में जायेगा. कार्यशाला में पूरे विस के पंचायत अध्यक्ष व सचिवों को जिम्मेवारी सौंपी गयी. कार्यकर्ताओं ने बूथ जीतने का संकल्प लिया. इस अवसर पर केंद्रीय कमेटी सदस्य नसीम अख्तर, युवा झामुमो जिलाध्यक्ष मदनी खां, जिला सचिव मनोज ठाकुर, जिला प्रवक्ता धीरेंद्र चौबे, आशीष अग्रवाल, अतहर अली, दशरथ साव, राजेंद्र गुप्ता, वृजराज चौबे, जवाहिर साव, कामेश्वर सिंह, मैनुल्लाह अंसारी, किताबुद्दीन अंसारी, भरत चौधरी, शिवनाथ प्रसाद गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित थे.
ओके ...बूथ जीतें, परिणाम आपकी झोली में : मिथिलेश
प्रतिनिधि, गढ़वाझामुमो की विस स्तरीय कार्यशाला स्थानीय रामदुलारी होटल के सभागार में हुई. मुख्य अतिथि केंद्रीय सचिव सह पूर्व प्रत्याशी मिथिलेश ठाकुर थे. उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने के गुर बताये. मौके पर मेराल प्रखंड के सभी झामुमो पंचायत अध्यक्ष, सचिव आदि उपस्थित थे. श्री ठाकुर ने कहा कि आज से वे पार्टी का चुनाव […]
