मलेरिया जांच शिविर लगाया गया

धुरकी(गढ़वा). प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दिनेश कुमार सिंह ने करवा पहाड़ में शुक्रवार को मलेरिया जांच को लेकर एक चिकित्सा शिविर लगाया. इस दौरान 32 लोगों का रक्त पट लेकर इसकी जांच की गयी. यद्यपि इसमें किसी को भी मलेरिया पॉजीटिव नहीं निकला. सभी को डॉ सिंह ने सर्दी-खांसी की दवा देकर उन्हें उचित सलाह […]

धुरकी(गढ़वा). प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दिनेश कुमार सिंह ने करवा पहाड़ में शुक्रवार को मलेरिया जांच को लेकर एक चिकित्सा शिविर लगाया. इस दौरान 32 लोगों का रक्त पट लेकर इसकी जांच की गयी. यद्यपि इसमें किसी को भी मलेरिया पॉजीटिव नहीं निकला. सभी को डॉ सिंह ने सर्दी-खांसी की दवा देकर उन्हें उचित सलाह दिया. शिविर में तकनीशियन रंजीत कुमार, स्वास्थ्यकर्मी अरुण ठाकुर, एएनएम सरिता कुमारी आदि ने योगदान दिया. इस मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि जहां भी मलेरिया होने की शिकायत हो, वे स्वास्थ्य केंद्र में इसकी जानकारी दें. वहां शिविर लगा कर उनका इलाज किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >