साल में 100 घंटे स्वच्छता के लिए निकालें: उपायुक्त

16जीडब्ल्यूपीएच4- झाड़ू लगाते उपायुक्त व एसडीओ गढ़वा. जिला साक्षरता समिति की ओर से गुरुवार को स्वच्छता शपथ ग्रहण समारोह सह सफाई अभियान का आयोजन किया गया. गढ़वा अनुमंडल परिसर में उपायुक्त सुधांशु भूषण बरवार ने साक्षरता प्रेरकों व प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधकों को स्वच्छता की शपथ दिलायी. इस दौरान उन्होंने कहा कि झाड़ू मार कर धरातल […]

16जीडब्ल्यूपीएच4- झाड़ू लगाते उपायुक्त व एसडीओ गढ़वा. जिला साक्षरता समिति की ओर से गुरुवार को स्वच्छता शपथ ग्रहण समारोह सह सफाई अभियान का आयोजन किया गया. गढ़वा अनुमंडल परिसर में उपायुक्त सुधांशु भूषण बरवार ने साक्षरता प्रेरकों व प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधकों को स्वच्छता की शपथ दिलायी. इस दौरान उन्होंने कहा कि झाड़ू मार कर धरातल की सफाई करने के अलावा हमें अंदर की गंदगियों की भी सफाई करना आवश्यक है. जिस प्रकार से हवन व पूजन से वातावरण शुद्ध होता है, उसी तरह घर-बाहर की सफाई से भी वातावरण स्वच्छ होता है. शपथ ग्रहण के दौरान उपायुक्त ने सबों से वर्ष में 100 घंटे स्वच्छता के लिए देने का संकल्प लिया. इसके पश्चात उपायुक्त कार्यालय, अनुमंडल कार्यालय आदि परिसर में उपायुक्त ने भी प्रेरकों के साथ झाड़ू लगायी. इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी पशुपतिनाथ मिश्रा, जिला साक्षरता समिति के जिला समन्वयक संतोष तिवारी, कार्यक्रम प्रबंधक मुन्नीलाल प्रजापति, संजय तिवारी, राजेंद्र प्रसाद, संजय राम, अशोक प्रसाद, सविता सिंह आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >