राजद ने मोदी का पुतला फूंका

गढ़वा : केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल व डीजल में की गयी बढ़ोतरी के विरोध में राजद जिला कमेटी के तत्वावधान में स्थानीय रंका मोड़ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया. इसके पूर्व राजद के जिला कार्यालय से पुतला के साथ केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी करते राजद नेता रंका मोड़ पहुंचे, […]

गढ़वा : केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल व डीजल में की गयी बढ़ोतरी के विरोध में राजद जिला कमेटी के तत्वावधान में स्थानीय रंका मोड़ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया. इसके पूर्व राजद के जिला कार्यालय से पुतला के साथ केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी करते राजद नेता रंका मोड़ पहुंचे, जहां नुक्कड़ सभा के बाद पुतला दहन किया.

इस मौके पर नेताओं ने कहा कि मोदी ने देशवासियों को जो सुनहरे भविष्य के सपने दिखाये थे, उसका असर एक महीने बाद ही लोगों को बुरे दिन के रूप में दिखने लगा. एक महीने की मोदी सरकार ने रेल यात्री किराया व डीजल-पेट्रोल, चीनी के दाम बढ़ा कर अपने मंसूबे साफ कर दिये. सरकार बनने के बाद देश के लोगों में अच्छे दिन की उम्मीद जगा कर मोदी सरकार ने लोगों को ठगने का काम किया है. न तो महंगाई कम हुआ और न ही जमाखोरों पर कोई कार्रवाई की गयी. प्याज के दाम भी बढ़ते जा रहे हैं. आम लोगों के जनजीवन से जुड़े सामान के कीमतों में वृद्धि मोदी सरकार की विफलता है.

आनेवाले समय में जनता इसका करारा जवाब देगी. इस मौके पर जिलाध्यक्ष शंभु चंद्रवंशी, युवा जिला अध्यक्ष विनय चंद्रवंशी, युवा प्रदेश महासचिव डॉ एमएन खान, प्रदेश के नेता राजकुमार मधेशिया, अब्दुल करीम खान, सूर्यनारायण यादव, भीखम चंद्रवंशी, बाबर खान, शरीफ अंसारी, मंजूर अंसारी सहित कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >