मझिआंव : कांडी-मझिआंव मुख्य मार्ग पर सलगा मोड़ पर टेंपू अनियंत्रित होकर पलट गयी़ इसमे टेंपो चालक की मौत हो गयी. जबकि टेंपो सवार लगभग 10 लोग घायल हो गये़. घायलों में जितेंद्र चंद्रवंशी, उपेंद्र चंद्रवंशी, अशोक चंद्रवंशी आदि का नाम शामिल है़.
घायलों को स्थानीय अस्पताल मझिआंव में भर्ती किया गया़, जहां चिकित्सकों ने सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया़. घटना के संबंध में बताया गया कि चैनपुर के बुढ़ीर गांव के एक परिवार के लोग टेंपो बुक कर कांडी के चउरा गांव बरछेया करने गये थे़ बरछेया करने के बाद वापस लौटने के क्रम में सलगा मोड़ पर टेंपो की गति तेज होने के कारन अनियंत्रित होकर पलट गयी़.
