फरजी मजदूरों के नाम पर 66 हजार की निकासी

बड़गड़ : प्रखंड में मनरेगा व 14 वें वित्त की योजनाओं में भारी अनियमितता बरती गयी है. यह अनियमितता ग्राम सभा में उजागर हो रही है़ विदित हो कि वर्तमान में प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में मनरेगा व 14 वें वित्त द्वारा संचालित कार्यों का समाजिक अंकेक्षण का कार्य चल रहा है.अंकेक्षण टीम द्वारा […]

बड़गड़ : प्रखंड में मनरेगा व 14 वें वित्त की योजनाओं में भारी अनियमितता बरती गयी है. यह अनियमितता ग्राम सभा में उजागर हो रही है़ विदित हो कि वर्तमान में प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में मनरेगा व 14 वें वित्त द्वारा संचालित कार्यों का समाजिक अंकेक्षण का कार्य चल रहा है.अंकेक्षण टीम द्वारा सत्र 2016-17 में हुए कार्यों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है.
भौतिक सत्यापन में भारी गड़बड़ी उजागर हो रही है. फलतः यहां के पदाधिकारियों व पंचायत प्रतिनिधियों में हड़कंप व्याप्त हो गया है. सोमवार को अंकेक्षण दल द्वारा विभिन्न ग्रामों में ग्राम सभा का आयोजन कर योजनाओं के संबंध में ग्रामीणों का मंतव्य लिया गया. मंगलवार को ग्राम सभा से प्राप्त आपत्ति को पंचायत स्तरीय जन सुनवाई में लाकर अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी. टेहरी पंचायत के बिंजपुर गांव स्थित आंगनबाड़ी के परिसर में आयोजित ग्रामसभा में अंकेक्षक दल के समक्ष ग्रामीणों ने एक स्वर में योजनाओं से संबंधित कई आरोप लगाये. ग्रामीणों ने कहा की गांव में योजनाओं के चयन के लिए ग्रामसभा होता ही नहीं है.
उन्होंने कहा कि सादे कागज में योजनाओं को लिख कर बाद में रजिस्टर मेंटेन कर लिया जाता है.ग्रामसभा के रजिस्टर में सिर्फ हमारा हस्ताक्षर ही लिया जाता है.इसी तरह परसवार पंचायत के गोठानी प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में आयोजित ग्रामसभा में बताया गया कि मनरेगा की योजनाओं में बिना काम किये ही बिचौलियों द्वारा मनरेगा मजदूरों के नाम पर करीब 66 हजार रुपये की फर्जी निकासी कर ली गयी है.संबंधित मजदूरों ने कहा की उन लोगों ने कहीं काम ही नहीं किया है.14 वें वित्त की राशि से पंचायत क्षेत्र में लगे स्ट्रीट सोलर लाइट के अधिष्ठापन में भी भारी गड़बड़ी के संकेत भी ग्रामसभा में उजागर हुए. इस संदर्भ में बताया गया की सोलर लाइट खुले बाजार से मात्र 11 हजार 500 रुपये में खरीदे गये हैं, जबकि रिकॉर्ड में उसकी खरीदी 23 हजार 500 रुपये दिखाया गया. इसी तरह मुटकी ग्राम में मृत व्यक्ति को लाभुक बना कर बिना डोभा बनाये उसकी राशि को निकाल लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है.
टेंगारी गांव में संचालित मनरेगा की योजनाओं में कहीं भी शीलापट्ट नहीं पाये गये.मंगलवार को आयोजित होने वाले पंचायत स्तरीय होने वाले जनसुनवाई में इन मामलों को रखे जाने की बात अंकेक्षण दल द्वारा कही गई है.अंकेक्षण दल में आशीष चतुर्वेदी, सुर्यदेव चौधरी, सदाम अंसारी, रविंद्र कुमार चंद्रवंशी, लालमोहन आदि शामिल थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >