दो माह बाद भी अपहृत का सुराग नहीं

हरिहरपुर:ओपी क्षेत्र के लोहरगाडा से अपहृत युवक पंकज मेहता का दो माह बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है. पंकज की खोजबीन करने में सगे-संबंधी सहित स्थानीय पुलिस भी असफल रही. पंकज का कोई सुराग नहीं मिलने से दिन-प्रतिदिन परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है. पंकज की पत्नी गीता देवी ने बताया कि […]

हरिहरपुर:ओपी क्षेत्र के लोहरगाडा से अपहृत युवक पंकज मेहता का दो माह बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है. पंकज की खोजबीन करने में सगे-संबंधी सहित स्थानीय पुलिस भी असफल रही. पंकज का कोई सुराग नहीं मिलने से दिन-प्रतिदिन परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है. पंकज की पत्नी गीता देवी ने बताया कि उसके पति का अपहरण कर लिया गया है.

घटना में संलिप्त आरोपी को पुलिस पकड़ कर कई दिनों तक अपने पास रखी, परंतु अपहरण का उदभेदन नहीं हो सका. साथ ही पुलिस पर जांच में लापरवाही बरतने का भी आरोप लगाया. गीता देवी ने कहा कि पुलिस को पूरा घटनाक्रम बताने के बावजूद पुलिस की जांच प्रक्रिया धीमी है. आरोपी का कॉल डिटेल निकालने के बाद भी आज तक उचित कार्रवाई नहीं हुई.घटना से आहत पंकज के परिजनों ने बताया कि ओपी से लेकर जिले तक के पुलिस पदाधिकारियों के पास चक्कर लगाकर थक चुके हैं.

परिजनों ने कहा कि यदि एक सप्ताह के अंदर पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई नहीं करती है तो पूरा परिवार आमरन अनशन करने के लिये बाध्य होगा़ विदित हो कि पंकज 23 अगस्त को गुम हो गया था़ लेकिन आजतक उसके बारे में कोई पता नहीं चल सका है़ इस संबंध में ओपी प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >