इसके बाद युवा जन सहयोग संघ के नेतृत्व में इस सड़क का निर्माण कराया जा रहा है. इस मौके पर युवा जन सहयोग संघ के संयोजक उमाशंकर यादव ने कहा कि यह सड़क काफी जर्जर हो चुकी थी़ इस पर वाहनों के आवागमन में काफी परेशानी होती थी़ सड़क पर लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था.
उन्होंने बताया कि रविवार की रात ही संघ के सदस्यों एवं ग्रामीणों के बीच बैठक कर इस सड़क को श्रम दान से बनाने का निर्णय लिया गया था़ श्रमदान करने वाले में गांव के नथुनी राम, अजय राम, अवदेश ठाकुर, मनोज राम, बिरझु राम, राजेश मेहता, उपेन्द्र राम, सुनील दुबे, प्रभु राम, शिव शंकर पांडेय, छोटू राम, शिव सागर राम, प्रदीप राम, सुनील राम, राजा राम, बबलू दूबे, शिवसागर राम, धीरज राम, शायमलाल राम, वीरेंद्र राम, आनंद राम, दीनानाथ राम, सोनू राम, संजय राम, अमेरिका राम सहित कई लोगों ने सहयोग किया़.
