धनतेरस पर देर शाम तक बाजार में बरसा धन
गढ़वा: गढ़वा जिले में मंगलवार को धनतेरस का बाजार गरम रहा. गढ़वा शहर में सबसे अधिक धनतेरस की खरीदारी हुई. इनमें ग्राहकों के ज्यादा पैसे वाहनों के खरीदारी पर खर्च करते देखा गया. इसमें चार पहिया व दुपहिया वाहन की खरीदारी शामिल है. जबकि इक्का-दुक्का में ट्रैक्टर, ऑटो रिक्शा जैसे वाहनों की भी खरीदारी हुई […]
गढ़वा: गढ़वा जिले में मंगलवार को धनतेरस का बाजार गरम रहा. गढ़वा शहर में सबसे अधिक धनतेरस की खरीदारी हुई. इनमें ग्राहकों के ज्यादा पैसे वाहनों के खरीदारी पर खर्च करते देखा गया. इसमें चार पहिया व दुपहिया वाहन की खरीदारी शामिल है. जबकि इक्का-दुक्का में ट्रैक्टर, ऑटो रिक्शा जैसे वाहनों की भी खरीदारी हुई है. इसके बाद अधिक राशि जेवर की खरीदारी में लगी है. इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक सामान, फर्नीचर, बर्तन, कपड़ा, खिलौना जैसे सामान की भी खरीदारी हुई है. गढ़वा में सबसे अधिक विभिन्न कंपनियों के करीब 250 मेाटरसाइकिल की बिक्री हुई.
इसमें सबसे अधिक बाइक होंडा की मांग रही़ होंडा बाइक शोरूम के प्रोपराइटर हेमंत लाल गुप्ता ने बताया कि दोपहर तक उनकी 125 बाइक की बिक्री हो चुकी है़ शाम तक 145 तक बिकने के अनुमान हैं. इससे करीब 75 लाख का व्यवसाय हुआ है. जबकि बजाज कंपनी की 34 बाइक की खरीदारी हुई. शहर में कचहरी रोड स्थित अलका बजाज शो-रूम के प्रोपराइटर शौकत खान ने बताया कि धनतेरस के अवसर पर 34 मोटरसाइकिल की बिक्री हुई है़
इस तरह करीब 20 लाख के व्यवसाय हुए हैं. उन्होंने बताया कि इसमें जो उन्हें मुनाफा हुए हैं, उसका 50 प्रतिशत वे गरीब बच्चों की पढ़ाई में खर्च करेंगे़ इसी तरह हीरो कंपनी की 30 बाइक दोपहर तक बिक चुकी थी़ शहर के सोनपुरवा स्थित हीरो बाइक ऑटो के प्रोपराइटर मो इमाम ने बताया कि शाम तक पांच और बाइक बिकने के अनुमान हैं. इससे उनके करीब 15 लाख के व्यवसाय हुए हैं. जिले में
आय स्त्रोत के हिसाब से चारपहिया वाहन के भी अप्रत्याशित रूप से खरीदारी हुई है़.
करीब 40 चार पहिया वाहन शाम तक खरीदे जाने की सूचना है़ इसमें सबसे अधिक मारुति सुजुकी कार की खरीदारी हुई है़ इसके अलावा महेंद्र, हुंडई सहित अन्य कंपनियों की गाड़ियां भी खरीदी गयी़ इसके अलावा मोबाइल सेट अच्छी-खासी संख्या में बेचे गये़ मोबाइल दुकानों पर ग्राहकों की काफी भीड़ थी़ बाजार में चाइनीज सामान के बहिष्कार का भी असर दिखा़.
जीएसटी से प्रभावित हुए हैं दाम
गढ़वा शहर में धनतेरस में सबसे अधिक लोग बर्तनों की खरीदारी करते हैं. इसमें मध्यम व निम्न आय वर्ग दोनों तरह के लोग शामिल रहते हैं. इसके कारण धनतेरस के दिन हर बर्तन दुकानों में ग्राहकों की अच्छी भीड़ थी़ कुछ नामचीन दुकानों में ग्राहकों की खरीदारी के लिए काफी देर तक इंतजार करते देखा गया़ अंदर बाजार स्थित गृहशोभा बर्तन दुकान के प्रोपराइटर ज्योति प्रकाश ने बताया कि बाजार में जीएसटी का असर दिख रहा है़ बहुत से ग्राहक दुकान में आने के बाद दाम पूछकर लौट जा रहे हैं अथवा नाम के छोटा मूल्य का सामान लेकर संतोष कर ले रहे हैं. इलेक्ट्रॉनिक दुकानों में भी जीएसटी का असर था़ यद्यपि धनतेरस बाजार में करीब 60 लाख के इलेक्ट्रॉनिक सामन की बिक्री हुई. इलेक्ट्रॉनिक प्लॉजा के प्रोपराइटर अरुण पटवा ने कहा कि इस बार धनतेरस में जीएसटी से उनका व्यापार प्रभावित हुआ है़ ग्राहक अधिक दाम होने के कारण छोटे सामान खरीदकर संतोष कर रहे हैं.
ज्वेलर्स दुकान में एक अनुमान के अनुसार 70 लाख के गहने बिकने के अनुमान हैं. इलेक्ट्रॉनिक व ज्वेलर्स के कई दुकानों में सामान की खरीदारी के साथ उपहार अथवा एक स्क्रैच कूपन दिया जा रहा है़ स्क्रैच करने के बाद ग्राहकों को संबंधित उपहार देकर उन्हें प्रभावित किया जा रहा है़ इसी तरह खिलौने व घर सजाने के सामान, मिट्टी के बर्तन की भी खरीदारी हुई. धनतेरस पर मोबाइल सेट की भी खूब बिक्री हुई. बाजार में चाइनीज सामन के बहिष्कार का असर था़ हर साल चाइनीज सामान की बिक्री करनेवाले कई दुकानदार इस बार या तो चाइनीज सामान रखे ही नहीं थे अथवा कुछेक सामान था़ गायत्री इलेक्ट्रॉनिक के प्रोपराइटर मनोरंजन कुमार शर्मा ने बताया कि इस बार उन्होंने चाइनीज सामान का ऑडर ही नहीं दिया है़ न ही इस बार कोई ग्राहक उनके पास चाइनीज सामान खरीदने आया है़ चाइनीज सामान के बहिष्कार का गढ़वा शहर में काफी प्रभाव रहा़