भाजपा अजजा के लिए कर रही है काम : अवधेश

गढ़वा. भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला कमेटी का विस्तार किया गया है़ जिलाध्यक्ष सह भंडरिया के जिला परिषद सदस्य रामजीत सिंह ने सोमवार को अजजा मोर्चा के प्रदेश मंत्री अवधेश सिंह चेरो की उपस्थिति में इसकी घोषणा की़. जिला कमेटी में विजय सिंह, शिवलाल सिंह, कपिल देव सिंह, उषा देवी एवं अखिलेश […]

गढ़वा. भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला कमेटी का विस्तार किया गया है़ जिलाध्यक्ष सह भंडरिया के जिला परिषद सदस्य रामजीत सिंह ने सोमवार को अजजा मोर्चा के प्रदेश मंत्री अवधेश सिंह चेरो की उपस्थिति में इसकी घोषणा की़.

जिला कमेटी में विजय सिंह, शिवलाल सिंह, कपिल देव सिंह, उषा देवी एवं अखिलेश उरांव को उपाध्यक्ष, रामसकल कोरवा एवं नारायण कुमार सिंह को महामंत्री, रामजीत सिंह खरवार, विजय उरांव, सत्यनारायण सिंह, मुन्नी सिंह एवं विद्या उरांव को मंत्री, विजय सिंह को कोषाध्यक्ष, बाबूलाल उरांव को मीडिया प्रभारी तथा सुनेश्वर सिंह, देवनारायण सिंह, मनी सिंह, विजय सिंह, रमन सिंह, सुधीर कुजूर, शिव कुमार सिंह, विजय सिंह खरवार, सूर्यदेव सिंह, निरंजन एक्का, राजेंद्र सिंह, कामोदा देवी, चंचला देवी, चिंता देवी, लालमन सिंह, प्रदीप उरांव एवं बिनको टोप्पो को कार्यसमिति सदस्य के रूप में शामिल किया गया है़ स्थायी आमंत्रित सदस्य में स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, सांसद बीडी राम, विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी, आलोक चौरसिया, पूर्व सांसद घूरन राम, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी, पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश तिवारी, उपाध्यक्ष ब्रजेश उपाध्याय, मोहन सिंह चेरो, जानकी सिंह, पूरन सिंह खरवार, भागीरथी सिंह, राजेश्वर सिंह, विनय सिंह खरवार, विजय सिंह एवं श्रवण सिंह को शामिल किया गया है़.

इस अवसर पर उपस्थित प्रदेश मंत्री अवधेश सिंह चेरो ने कहा कि अजजा मोर्चा का संगठन झारखंड प्रदेश में काफी मजबूत स्थिति में पहुंच गया है़ संगठन के लोग लगातार विस्तार का काम कर रहे हैं. सांसद के सहयोग से गढ़वा में भी संगठन काफी सक्रिय हो गया है़ अनुसूचित जनजाति के हित में भाजपा शुरू से ही खड़ी रही है़ पार्टी की सोच है कि अंतिम व्यक्ति को भी विकास का लाभ मिले़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >