भ्रष्टाचार का विरोध किया, तो मुझे फंसा दिया : मधु

गढ़वा: मझिआंव प्रखंड के सोनपुरवा पंचायत की मुखिया मधु देवी ने अपने ऊपर लगे अनियमितता संबंधी आरोप को भ्रष्टाचारियों की साजिश बताया है़ उन्होंने कहा कि वे मुखिया बनने के बाद से अपने पंचायत में पूर्व से फैले भ्रष्टाचार, अन्याय व शोषण के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है़ इसीके परिणामस्वरूप उन्हें अनियमितता के झूठे आरोपों […]

गढ़वा: मझिआंव प्रखंड के सोनपुरवा पंचायत की मुखिया मधु देवी ने अपने ऊपर लगे अनियमितता संबंधी आरोप को भ्रष्टाचारियों की साजिश बताया है़ उन्होंने कहा कि वे मुखिया बनने के बाद से अपने पंचायत में पूर्व से फैले भ्रष्टाचार, अन्याय व शोषण के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है़ इसीके परिणामस्वरूप उन्हें अनियमितता के झूठे आरोपों में फंसाया जा रहा है़ उन्होंने कहा कि पंचायत में कई ऐसी काल्पनिक योजनाएं हैं, जिसकी राशि निकाल ली गयी है. लेकिन योजनाएं धरातल पर कहीं नहीं है़.

इसकी जांच के लिए उन्होंने उपायुक्त सहित अन्य अधिकारियों को पत्र लिखा था, इसके बाद एक मामले में डाकघर से 13 लाख रुपये जब्त किये गये थे तथा बिचौलियों ने राशि को वापस किया था़. पंचायत के पूर्व मुखिया पर आरोप लगाते हुए मधु देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री पक्की सड़क योजना में बिना काम के तीन लाख रुपये निकाल लिये गये है़ं.

इस पर कार्रवाई के लिए बीडीओ को पत्र लिखा गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गयी़ इसी तरह भूमि संरक्षण विभाग द्वारा निजी तालाब को दिखा कर आठ लाख रुपये निकासी की गयी. लेकिन आवेदन देने के बाद भी इस मामले की जांच नहीं की गयी़.

मनरेगा के तहत आछोडीह गांव में खाता संख्या एक प्लॉट 279, खाता संख्या एक प्लॉट 24, खाता संख्या एक प्लॉट 278 में तीन तालाब निर्माण संबंधित अनियमितता तथा काल्पनिक सुगही महुआ बांध निर्माण की जांच कराने के लिए भी अधिकारियों को आवेदन दिया गया था. लेकिन इसकी भी जांच नहीं की गयी़ मधु देवी ने कहा कि उनके पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना में भी भारी अनियमितता बरती गयी थी, 10 से 15 लोग ऐसे हैं, जिनका पक्का मकान है, उन्हें भी आवास का लाभ दिया गया है़ उन्होंने कहा कि इस तरह की अनियमितता व गबन को उजाकर किये जाने के कारण ही उन्हें झूठे मामले में फंसाया गया है़ लेकिन वे कभी भी भ्रष्टाचारियों का साथ नहीं देंगी और विरोध करती रहेंगी़.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >