बिजली उपभोक्ता संघर्ष समिति का अनशन समाप्त

वंशीधर नगर : अनियमित विद्युतापूर्ति व लो वोल्टेज की समस्या को लेकर बिजली उपभोक्ता संघर्ष समिति के बैनर तले तीन उपभोक्ताओं का आमरण अनशन तीसरे दिन वि़द्युत विभाग के मुख्य अभियंता सह महाप्रबंधक नरेश प्रसाद सिन्हा के लिखित आश्वासन के बाद समाप्त हो गया. अनशनकारियों को महाप्रबंधक नरेश प्रसाद सिन्हा, एसडीओ कमलेश्वर नारायण, अधीक्षण अभियंता […]

वंशीधर नगर : अनियमित विद्युतापूर्ति व लो वोल्टेज की समस्या को लेकर बिजली उपभोक्ता संघर्ष समिति के बैनर तले तीन उपभोक्ताओं का आमरण अनशन तीसरे दिन वि़द्युत विभाग के मुख्य अभियंता सह महाप्रबंधक नरेश प्रसाद सिन्हा के लिखित आश्वासन के बाद समाप्त हो गया.
अनशनकारियों को महाप्रबंधक नरेश प्रसाद सिन्हा, एसडीओ कमलेश्वर नारायण, अधीक्षण अभियंता धनंजय कुमार ने संयुक्त रूप से जूस पिलाकर अनशन तोड़वाया. तीसरे दिन दोपहर एक बजे अनशन स्थल पर पहुंचे विद्युत विभाग के महाप्रबंधक व प्रशासनिक अधिकारियों ने विभिन्न राजनीतिक दल के नेताओं व सामाजिक संगठनों से अनशन समाप्त करने के लिए पहल करने का आग्रह किया.
महाप्रबंधक ने कहा कि वर्तमान में ग्रिड को 37 मेगावाट बिजली मिल रही है. उन्होंने बताया कि ऐसी परिस्थिति में तत्काल 14 से 15 घंटा बिजली उपलब्ध करायी जायेगी. उन्होंने कहा कि दिसंबर माह से बिजली 16 से 17 घंटा उपलब्ध करायी जायेगी. उन्होंने कहा कि फरवरी माह तक टावर का कार्य पूरा होने के बाद 24 घंटा बिजली उपलब्ध करायी जायेगी
मौके पर उपस्थित पूर्व मंत्री रामचंद्र केसरी, पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव, बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष सिद्धेश्वर लाल अग्रवाल, बसपा नेता ताहिर अंसारी, नसंमो के लक्ष्मण राम, सदर कलाम खान व व्यवसाय संघ के अध्यक्ष गोपाल जायसवाल ने महाप्रबंधक से अनुमंडल की जर्जर विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने तथा संतोषजनक बिजली उपलब्ध कराने की बात कही.
अनशनकारी जेपी रमन, राजीव कमलापुरी व मंटु पांडेय ने कहा कि लिखित आश्वासन पर अमल हो, इसके लिए महाप्रबंधक को जिम्मेवारी लेनी होगी. मौके पर एसडीओ कमलेश्वर नारायण, सीओ अरुणिमा एक्का, थाना प्रभारी निरंजन कुमार, विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता जनार्दन सिंह, कनीय अभियंता शिवम पांडेय उपस्थित थे.
अनशन स्थल पर पहुंचे कई राजनितिक दल के प्रतिनिधि : लचर विद्युत व्यवस्था को लेकर अनशन पर बैठे जयप्रकाश रमन, मंटु पांडेय व राजीव कमलापुरी के समर्थन में पूर्व मंत्री सह झाविमो नेता रामचंद्र केसरी, झाविमो के कृष्णा विश्वकर्मा, सीताराम जायसवाल, भाजपा नेता सह पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव, बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष सिद्धेश्वर लाल अग्रवाल, प्रताप जायसवाल, कामता प्रसाद, बसपा के ताहिर अंसारी, अजय वर्मा, सीनियर महमूद, व्यवसायी संघ के अध्यक्ष गोपाल जायसवाल, कामेश्वर प्रसाद, हृदयानंद कमलापुरी, मनोज कुमार, मिक्की जायसवाल, वीरेंद्र कमलापुरी, हीरा प्रसाद सहित विभिन्न संगठन के लोगों ने समर्थन किया.
समर्थन में बंद थीं दुकानें : लचर विद्युत व्यवस्था को लेकर अनशन पर बैठे जयप्रकाश रमन, मंटु पांडेय व राजीव कमलापुरी के समर्थन में अनुमंडल मुख्यालय के सभी दुकानें बंद रहीं. व्यवसायियों ने अनशन को सफल बनाने को लेकर बुधवार की शाम गुलाब मेमोरियल मार्केट में बैठक कर प्रतिष्ठान बंद रखने व आमरण स्थल पर बैठे अनशनकारियों का हौसला अफजाई करने का निर्णय लिया था.
विद्युत विभाग के स्थानीय पदाधिकारी के प्रति रोष व्यक्त : अनशन पर बैठे अनशनकारियों ने महाप्रबंधक को विभाग के कार्यपालक अभियंता के मुख्यालय से गायब रहने तथा सहायक अभियंता सुभाष प्रसाद पर विभागीय कार्य के प्रति लापरवाह बरतने का आरोप लगाया. कहा कि तत्काल सहायक अभियंता को हटाकर दूसरे सक्षम पदाधिकारी का पदस्थापन किया जाये.
उपस्थित कार्यपालक अभियंता ने बताया कि गढ़वा व नगरउंटारी का कार्य देखते हैं, ऐसे में वह नगरऊंटारी में सप्ताह में तीन दिन बुधवार, वृहस्पतिवार तथा शुक्रवार को उपस्थित रहते हैं. सहायक अभियंता के मामले पर महाप्रबंधक नरेश प्रसाद सिन्हा ने कहा कि स्थानांतरण की प्रक्रिया विभाग का है. लेकिन वे हटाने की अनुशंसा करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >