भवनाथपुर: भवनाथपुर, केतार व खरौंधी प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों ब्लैक आउट की स्थिति बनी हुई है. जिससे विद्युत उपभोक्ता त्रस्त व अधिकारी मस्त है़ तीनों प्रखंड में महज चार से पांच घंटे बिजली बमुश्किल ही लोगों मिल पा रही है़ इसमें भी लो वोल्टेज ऐसा कि कोई काम न हो सके़ इन क्षेत्रों में बिजली पर निर्भर रहने वालों आटा -तेल- मिल, वेल्डर, रिपेयर, मेकेनिकल तथा बिजली पर आधारित व्यापारियों की संख्या लगभग 300 है. ऐसे में उनके व्यवसाय पर प्रतिकूल असर पड़ना स्वाभाविक है़.
वहीं तीनों प्रखंडों के किसान 50 से 60 रुपये डीज़ल या केरोसिन खरीद कर फसलों का पटवन कर फसल बचाने की जुगत में लगे हुए है़ं इन सारे मामलों की जानकारी रहने के बावजूद जनप्रतिनिधि केवल जुमलेबाजी कर रहे हैं, जबकि विद्युत विभाग के पदाधिकारी मूकदर्शक बने हुए है़ं
क्षेत्र के उपभोक्तओं को लो वोल्टेज से निजात दिलाने के लिए कुछ दिन पूर्व एइ नगर उंटारी द्वारा सबस्टेशन में साल भर से रखे पांच एमवीए का ट्रांसफारमर चालू कर ग्रामीण व शहरी फीडर अलग अलग करने की बात कही गयी थी, लेकिन आज तक ट्रांसफारमर चालू नहीं किया जा सका़ अब सवाल उठना लाजिमी है कि विभाग जब इतने दिनों में एक ट्रांसफारमर नहीं चालू कर सका, तो नियमित विद्युतापूर्ति की बात सोचना बेमानी होगी़
क्या कहते हैं एइ : इस बाबत पूछे जाने पर एइ सुभाष प्रसाद ने बताया कि सबस्टेशन छमाइलवा में शहरी व ग्रामीण दोनों फीडर के लिए अलग-अलग ट्रांसफारमर करने का कार्य लगभग हो चुका है. कुछ कमियां रह गयी है जिसे जल्द ठीक कर दोनों फीडर से विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी जायेगी.
