उन्होंने पंचायत के मुखिया व स्वयंसेवक को कार्य में तेजी लाने के लिए भ्रमण कर योजना पूर्ण कराने का निर्देश दिया. नरही व चितविश्राम पंचायत में प्रखंड विकास पदाधिकारी मुरली यादव ने दोनों पंचायतों के मुख्यालय पर बारी–बारी से मुखिया व लाभुकों के साथ बैठक कर आवास कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. इससे समय पर सारे आवासों का गृह प्रवेश कराया जा सके.
पीपरडीह पंचायत में अंचलाधिकारी अरुणिमा एक्का ने पंचायत के मुखिया व स्वयंसेवक को कार्य में तेजी लाने के लिए भ्रमण कर योजना पूर्ण कराने का निर्देश दिया. कुशडंड पंचायत में बीसीओ गजनफर अली खान ने पंचायत प्रतिनिधि, कर्मियों तथा लाभुकों के साथ बैठक कर आवास कार्य को 15 नवंबर से पहले पूर्ण करने का निर्देश दिया. मौके पर बीपीओ रविशंकर सिंह, मुखिया रवि रंजन राम, कनीय अभियंता संजय मुंडा, रोजगार सेवक रीना कुमारी, स्वयंसेवक जमील अहमद सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे.
