सेवानिवृत्त सीआइ एवं राजस्व कर्मचारी के विरुद्ध आरोप पत्र गठित

गढ़वा . गढ़वा अंचल के सेवानिवृत्त अंचल निरीक्षक लक्ष्मण राम एवं राजस्व कर्मचारी अनिल कुमार सिंह पर प्रपत्र क गठित किया गया है. अंचल पदाधिकारी वैजनाथ कामती ने दोनों के विरुद्ध प्रपत्र क( आरोप पत्र) गठित कर कार्रवाई के लिये उपायुक्त को भेजा है़ दोनों पर गढ़वा अंचल कार्यालय में सेवा देने के दौरान वर्ष […]

गढ़वा . गढ़वा अंचल के सेवानिवृत्त अंचल निरीक्षक लक्ष्मण राम एवं राजस्व कर्मचारी अनिल कुमार सिंह पर प्रपत्र क गठित किया गया है. अंचल पदाधिकारी वैजनाथ कामती ने दोनों के विरुद्ध प्रपत्र क( आरोप पत्र) गठित कर कार्रवाई के लिये उपायुक्त को भेजा है़ दोनों पर गढ़वा अंचल कार्यालय में सेवा देने के दौरान वर्ष 2012 में बिना किसी सक्षम प्राधिकार के आदेश लिये रजिस्टर टू में नामांतरण प्रस्ताव (वाद संख्या-440/2014-15) स्वीकृत करने का आरोप है़ .

इन्होंने तत्कालीन सीओ अंजना दास के पत्रांक 454 दिनांक 9 नवंबर 2012 के आदेश से यह किया था, जो नियम संगत नहीं है़ उल्लेखनीय है कि इस मामले में तत्कालीन अंचल पदाधिकारी अंजना दास(वर्तमान में गुमला एसडीओ) के विरुद्ध पूर्व में ही प्रपत्र क गठित किया जा चुका है़ अंचल निरीक्षक लक्ष्मण राम वर्तमान में सेवानिवृत्त हैं.

जबकि अनिल कुमार सिंह का स्थानांतरण भी दूसरे अंचल में किया गया है़ दोनों के विरुद्ध प्रपत्र क गठित कर कार्रवाई करने की अनुशंसा से यहां को कर्मियों में हड़कंप देखा जा रहा है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >