सप्तमी तिथि को लेकर श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ा, आज खुलेंगे सभी पूजा पंडालों के पट

गढ़वा: शारदीय नवरात्र को लेकर जिला मुख्यालय सहित चारों ओर वातावरण भक्तिमय बन गया है़ सभी पूजा पंडालों में पूजा,आरती के साथ नियमित रूप से प्रवचन का आयोजन किया जा रहा है़ कहीं भक्ति सीरियल दिखाये जा रहे हैं तो कहीं, भक्ति जागरण का आयोजन किया गया है़ बुधवार को सप्तमी तिथि को लेकर पूजा […]

गढ़वा: शारदीय नवरात्र को लेकर जिला मुख्यालय सहित चारों ओर वातावरण भक्तिमय बन गया है़ सभी पूजा पंडालों में पूजा,आरती के साथ नियमित रूप से प्रवचन का आयोजन किया जा रहा है़ कहीं भक्ति सीरियल दिखाये जा रहे हैं तो कहीं, भक्ति जागरण का आयोजन किया गया है़ बुधवार को सप्तमी तिथि को लेकर पूजा पंडाल एवं प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने के लिये कारीगर दिन-रात लगे हुये हैं.

सप्तमी तिथि को पूजा के साथ ही श्रद्धालुओं के लिये सभी पंडालों का पटा खुल जायेगा़ इसको लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है़ पूजा समिति द्वारा अपने-अपने पंडाल को आकर्षक बनाने के लिये सारे प्रयास किये जा रहे हैं. गढ़वा शहर में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर सार्वजनिक रूप से पंडाल बनाकर मां दुर्गा की पूजा की जा रही है़.

मंगलवार को पूजा पंडालों में मां कात्यायनी के रूप में दुर्गा माता की पूजा की गयी़ पंडाल में सुबह पूजा के समय एवं शाम में आरती के समय श्रद्धालुओं की काफी भीड़ लग रही है़ शहर के विभिन्न मुहल्ले एवं मार्गों पर पूजा पंडाल के साथ उसके आसपास लगाये गये ध्वनि विस्तारक यंत्र से गूंज रहे वैदिक स्वर एवं शंख ध्वनि से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है़ शाम के आरती के पश्चात देर रात तक बाहर से आये विद्वानों का प्रवचन किया जा रहा है़ जैसे-जैसे नवमी तिथि निकट आ रही है, सभी पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है़ इधर शारदीय नवरात्र के जगह-जगह सार्वजनिक आयोजन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के लिये सारी तैयारी की गयी है़ जगह-जगह पुलिस बल तैनात होने के साथ ही पुलिस गश्ती भी बढ़ा दी गयी है़ दुर्गा पूजा के साथ ही मुहर्रम का पर्व होने के कारण प्रशासन काफी सावधानी से सुरक्षा व्यवस्था संभालने में जुटी हुई है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >