रामजन्म सिं कैलान के झुरही टोला के राशन दुकानदार हैं.उनके द्वारा जुलाई का राशन 43 क्विंटल व सितंबर का 13.68 क्विंटल राशन 24 सितंबर को उठाव किया गया.
परंतु वे लाभुकों को सितंबर का राशन वितरण करने के बजाये जुलाई का वितरण कर रहे थे, जिससे लाभुकों में आक्रोश है.लाभुक मीरा देवी, शीला देवी भागीरथी देवी, निर्मला देवी, निर्मला देवी, आनंद यादव, प्रसेनजीत यादव, रंजीत सिंह, शंकर यादव आदि ने आद ने बताया कि डीलर रामजन्म दो माह का राशन का उठाव कर उन्हें जुलाई का दे रहे है जबकि सितंबर के राशन पूछने पर उठाव नहीं करने की बात कही जा रही है़ इस संबंध में डीलर रामजन्म सिंह ने कहा कि सितम्बर माह का राशन का उठाव नहीं किये हैं. वहीं गोदाम प्रबंधक व एमओ ने कहा कि डीलर रामजन्म के द्वारा सितंबर का उठाव किया है. दो माह का राशन लाभुकों को देना होगा, अन्यथा डीलर पर कार्रवाई की जायेगी़
