सरकार की गुणगान में लगे हैं भानु : ताहिर
वंशीधर नगर: स्थानीय गोसाईंबाग के मैदान में बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में शनिवार को कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया. समारोह को संबोधित करते हुए भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व बसपा प्रत्याशी ताहिर अंसारी ने क्षेत्र की जनता के प्रति अभार व्यक्त करते हुए कहा कि सबों के मान सम्मान व सुरक्षा की […]
वंशीधर नगर: स्थानीय गोसाईंबाग के मैदान में बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में शनिवार को कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया. समारोह को संबोधित करते हुए भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व बसपा प्रत्याशी ताहिर अंसारी ने क्षेत्र की जनता के प्रति अभार व्यक्त करते हुए कहा कि सबों के मान सम्मान व सुरक्षा की गारंटी ताहिर की है.
उन्होंने कहा कि यहां के जनप्रतिनिधियों ने गरीबों का कीमती वोट लेकर उन्हें ठगने का काम किया. ताहिर ने स्थानीय विधायक के भाजपा के साथ जाने की चर्चा करते हुए कहा कि वे क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता नहीं है. इनकी प्राथमिकता नजायज ढंग से कमाई गयी संपत्ति को बचाने की है. उन्होंने कहा कि इडी ने विधायक के करोड़ों रुपये की संपत्ति को जब्त किया है.
जिसे बचाने की चिंता उन्हें है तथा इसी को लेकर वे रघुवर सरकार का दिन रात गुणगान करने में लगे हैं. बहन व भगीना के नाम पर करोड़ों रुपये की जमीन बचाने की चिंता उन्हें है. गरीब के अंधेरे झोपड़ी में दीया जलाने की चिंता उन्हें नहीं है. ताहिर ने कहा कि जेल भानु प्रताप भी गये हैं तथा मैं भी गया हूं. फर्क सिर्फ इतना है कि मैं जेल गरीब किसानों की लड़ाई के लिए गया हूं, जबकि वे जनता की कमाई गाढ़ी संपत्ति को चोरी करने के लिए गये हैं.
अब वे मजबूत विपक्ष को देखकर घबरा गये हैं तथा इनकी नींद हराम हो गयी है. अब ऐसे लोगों की चलने वाली नहीं है. प्रदेश महासचिव अजय वर्मा ने कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार गरीब विरोधी है. रघुवर सरकार विकास से कोसों दूर है. सरकार को गरीब व उनकी समस्याएं से कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने कहा कि विधायक ने क्षेत्र की जनता के अरमानों का गला घोंट दिया. विधायक न यूपीए में है न एनडीए में है. जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार में लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन हो रहा है. सभा को सोगरा बेगम, लल्लू राम, शंकर विश्वकर्मा, राजेश बैठा, संतोष कुमार बैठा, पूर्व प्रमुख उर्मिला देवी सहित अन्य ने भी संबोधित किया. सभा की अध्यक्षता विश्वनाथ राम रवि व संचालन सुदेश्वर राम ने किया. सभा में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.