30 तक अधूरे शौचालयों को पूरा करें : बीडीओ

वंशीधर नगर. अनुमंडल कार्यालय के सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी मुरली यादव की अध्यक्षता में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत नगर पंचायत के प्रबुद्ध नागरिकों के साथ बैठक की. बैठक में बीडीओ मुरली यादव ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत नगर पंचायत क्षेत्र में 15 सितंबर से दो अक्तूबर तक स्वच्छता […]

वंशीधर नगर. अनुमंडल कार्यालय के सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी मुरली यादव की अध्यक्षता में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत नगर पंचायत के प्रबुद्ध नागरिकों के साथ बैठक की. बैठक में बीडीओ मुरली यादव ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत नगर पंचायत क्षेत्र में 15 सितंबर से दो अक्तूबर तक स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. उन्होंने कहा कि 30 सितंबर तक सभी अधूरे शौचालय को हर हाल में पूर्ण करें तथा नगर पंचायत को ओडीएफ करने में सहयोग करने का आग्रह किया
उन्होंने कहा कि पूरे नगर पंचायत क्षेत्र में महिला कमेटी का गठन कर स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम को सफल बनाया जायेगा. मौके पर नगर प्रबंधक शाहिद हसन, सीओ अरुणिमा एक्का, बीस सूत्री के प्रखंड अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता, सदर कलाम खां, भरदुल चंद्रवंशी, अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक नाजीर अहमद, पूर्व प्रमुख लता देवी विभूति भूषण चौबे, अनूप निराला सहित बड़ी संख्या में महिला व पुरुष उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >