रंका : रंका प्रखंड क्षेत्र में पिछले कई दिनों से बारिश नहीं होने से भदई व खरीफ फसल दोनों ही फसलों पर आफत पड़ गयी है. किसान बारिश के लिए आसमान में नजरें टकटकाए हुए हैं. लेकिन बारिश नहीं होने से वे काफी काफी चिंतित हो गये हैं. लक्ष्मीबांध गांव के किसान उदय पांडेय, विनोद पांडेय, सुभाष प्रसाद, संजय पांडेय, रवि पांडेय आदि ने बताया कि वे लोग कर्ज लेकर 20 एकड़ में मकई, तिल आदि की खेती किये हैं. लेकिन लगातार बारिश सूख जाने से वे मुरझाने लगे हैं.
फसलें ठीक से विकसित भी नहीं हो पाये हैं. यदि दो-चार दिन तक यही स्थिति बनी रही, तो ये सभी फसल चौपट हो जायेगी. किसानों ने कहा कि पैसा के अभाव में वे लोग फसल बीमा भी नहीं करा पाये हैं. फसल नष्ट हो जाने तथा फसल बीमा नहीं रहने से उनकी समस्या और बढ़ गयी है.
