सरकार के 1000 दिन पूरा होने पर गरीब कल्याण मेला 19 को

गढ़वा: झारखंड सरकार के एक हजार दिन पूरे होने पर जिला प्रशासन की ओर से जिला व प्रखंड स्तर पर 19 सितंबर को गरीब कल्याण मेला का आयोजन किया जायेगा़ इसे लेकर बुधवार को उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा ने अधिकारियों के साथ बैठक की़ बैठक में उन्होंने निर्देश दिया कि जिला व प्रखंड स्तर पर […]

गढ़वा: झारखंड सरकार के एक हजार दिन पूरे होने पर जिला प्रशासन की ओर से जिला व प्रखंड स्तर पर 19 सितंबर को गरीब कल्याण मेला का आयोजन किया जायेगा़ इसे लेकर बुधवार को उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा ने अधिकारियों के साथ बैठक की़ बैठक में उन्होंने निर्देश दिया कि जिला व प्रखंड स्तर पर आयोजित होनेवाले मेले में सभी विभाग अपने-अपने स्टॉल लगायेंगे़ मेले का उदघाटन प्रभारी मंत्री राज पलिवार करेंगे़ इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि हिस्सा लेंगे़.

इसके अलावा स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत 15 सितंबर से दो अक्तूबर तक जिले के सभी क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा़ इसके तहत सभी जिला स्तरीय कार्यालय एवं प्रखंड स्तरीय कार्यालय के अलावा पंचायत में स्थापित कार्यालयों की भी विशेष सफाई की जायेगी़ साथ ही सभी विभाग मिलकर अपने आसपास के क्षेत्रों को साफ करेंगे़ सबसे स्वच्छ कार्यालय को पुरस्कृत किया जायेगा़.

उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा ने निर्देश दिया कि स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आम लोगों को भी स्वच्छता अपनाने व शौचालय के उपयोग से संबंधित जागरूक करें. बैठक में बताया गया कि 17 सितंबर रविवार को सेवा दिवस के बदले में मनाया जायेगा़ साथ ही सभी प्रखंड कार्यालय व पंचायत कार्यालय पर ट्वायलेट-एक प्रेमकथा का प्रसारण भी किया जायेगा़.

इस फिल्म को दिखाने की व्यवस्था करने का निर्देश उपायुक्त ने दिया़ स्वच्छता अपनाने के लिए गामीणों व जनप्रतिनिधियों को शपथ दिलायी जायेगी़ इसके लिये एक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया गया. बैठक में उप विकास आयुक्त फैज अक अहमद मुमताज, डीआरडीए निदेशक ओनिल क्लीमेंट ओड़या, अपर समाहर्ता जुल्फीकार अली, गढ़वा एसडीओ प्रदीप कुमार, रंका एसडीओ जावेद अनवर ईदरिशी आदि उपस्थित थे़.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >