आक्रोशित लाभुकों ने दुकान का ताला जड़ा

मझिआंव: मझिआंव नगर पंचायत के वार्ड संख्या 10 स्थित भुसुआ गांव के सैकड़ों लाभुकों ने पूर्व वार्ड पार्षद इबरार खान व वर्तमान वार्ड पार्षद बबलू रजवार के नेतृत्व में बीरबंधा गांव के डीलर दुर्गा महिला स्वयं सहायता समूह के जन वितरण प्रणाली के दुकान पर पहुंच कर हंगामा किया और राशन दुकान में ताला जड़ […]

मझिआंव: मझिआंव नगर पंचायत के वार्ड संख्या 10 स्थित भुसुआ गांव के सैकड़ों लाभुकों ने पूर्व वार्ड पार्षद इबरार खान व वर्तमान वार्ड पार्षद बबलू रजवार के नेतृत्व में बीरबंधा गांव के डीलर दुर्गा महिला स्वयं सहायता समूह के जन वितरण प्रणाली के दुकान पर पहुंच कर हंगामा किया और राशन दुकान में ताला जड़ दिया. लाभुकों ने पहले राशन दुकान चला रही समूह की डीलर जिरवा देवी के मकान का घेराव किया और राशन की मांग की.

लेकिन जब डीलर के घर का कोई सदस्य बाहर नहीं निकला, तो उन्होंने आक्रोशित होकर राशन दुकान में ताला जड़ दिया. ग्रामीणों का आरोप है कि राशन कार्ड महिलाओं के नाम पर बना है.

उनमें से सभी महिलाएं निरक्षर हैं. इसका नाजायज फायदा उठाते हुए डीलर ने जुलाई माह में मई माह का राशन लेने गयीं महिलाओं को एक माह का राशन देकर उनके राशन कार्ड पर अगस्त माह तक यानी तीन माह का राशन चढ़ा दिया. इस दौरान वहां उपस्थित सइदा बीबी व मो ईशा खान ने कार्ड दिखाते हुए कहा कि उन्हें मई माह के बाद राशन ही नहीं मिला है. इसी तरह रमजान अंसारी व मुसरत बीबी ने भी कार्ड दिखाते हुए कहा कि उनको अप्रैल के बाद राशन नहीं मिला है. वार्ड सदस्य बबलू रजवार ने बताया कि यह समस्या सभी लाभुकों के साथ है.

पूर्व वार्ड सदस्य इबरार खान ने कहा कि जब तक उन सभी लोगों को राशन नहीं दिया जाता है, तब तक इस राशन दुकान में ताला बंद रखा जायेगा. इस मौके पर एक शिकायत पत्र लिखकर एसडीओ व उपायुक्त गढ़वा को देने का निर्णय लिया गया. मौके पर कैमूल तारा, शायदा बीबी, बकरीदन बीबी, मजदा बीबी, जुलेखा बीबी, जैबुल बीबी, प्रमिला देवी, तेतरी देवी, मालो देवी, मनराजो देवी, मंजू देवी, बासुदेव राम, रामप्रीत पाल, मनौवर अंसारी, मेहदी अंसारी, कौसर खान सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >