मौसी के घर जाने में भटके बच्चे मिले

गढ़वा: मौसी के घर जाने के क्रम में गुम हुए दो भाइयों को मंगलवार को उनके परिजनों से मिलाया गया़ बाल कल्याण संरक्षण इकाई ने रंका थाना के कुदरूम गांव निवासी अमरेश उरांव के 10 साल के पुत्र साहवीर कुजूर व नौ साल के पुत्र रूपलाल कुजूर को उनके परिवारवालों को सौंपा गया़ समाचार के […]

गढ़वा: मौसी के घर जाने के क्रम में गुम हुए दो भाइयों को मंगलवार को उनके परिजनों से मिलाया गया़ बाल कल्याण संरक्षण इकाई ने रंका थाना के कुदरूम गांव निवासी अमरेश उरांव के 10 साल के पुत्र साहवीर कुजूर व नौ साल के पुत्र रूपलाल कुजूर को उनके परिवारवालों को सौंपा गया़ समाचार के अनुसार दोनो भाई रविवार को कुदरूम से अपने मौसी के घर मेराल के पींडरा गांव जाने के लिए निकले थे़ लेकिन गढ़वा बस स्टैंड पर आकर दोनो भाइयों को पता ही नहीं चल रहा था कि वे आगे कैसे जाये़ं.

दोनों को गढ़वा बस स्टैंड में रोता हुआ देखकर पुलिस को इसकी सूचना दी गयी़ पुलिस ने दोनों को अपने साथ थाना ले गयी, वहां इन्हें बाल कल्याण समिति को सौंपा गया़ बाल कल्याण संरक्षण इकाई की ओर से उनके माता-पिता को इसकी सूचना दी गयी़, जहां से मंगलवार को कार्यालय में माता-पिता को सुपुर्द कर दिया गया़.

15 दिन से लापता मूक-बधिर मिला परिवार से : इधर 15 दिन से घर से गायब मूक-बधिर सुधीर चौधरी को भी उनके मां-बाप से मिलाया गया़ सुधीर चौधरी सुनने व बोलने में असमर्थ होने की वजह से 24 अगस्त को वह अपने घर धुरकी थाना के गनियारी कला से धुरकी आने के क्रम में भटककर मेराल के बाना गांव में पहुंच गया था़ वहां से ग्रामीणों की सूचना पर उसे पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर बाल कल्याण समिति को सौंपा, जहां से 25 अगस्त को उसके घर व मां-बाप के संबंध में स्पष्ट पता नहीं चलने की वजह से उसे बाल गृह पलामू भेज दिया गया़ वहां भेजने के बाद उसके गुमशुदगी से संबंधित विज्ञापन अखबारों में तसवीर के साथ प्रकाशित करायी गयी़ अखबार में बेटे की फोटो देखने के बाद सुधीर के पिता कामेश्वर चौधरी ने बाल संरक्षण इकाई से संपर्क किया, जहां से पुरी छानबीन करने व कागजाती प्रक्रिया पूरी करने के बाद सुधीर को मां-बाप को सौंपा दिया गया़.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >