शहर में नहीं होगी रक्त की कमी : कृत्यानंद

गढ़वा : रक्तदान जागरूकता अभियान के तहत रविवार को गढ़वा सदर अस्पताल परिसर स्थित ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस अवसर पर 12 यूनिट रक्तदान किया गया. रक्तदान करने वालों में अवधेश पाठक, मनोज पाल, बिरेंद्र कु चंद्रवंशी, सुखारी राम, आलोक कुमार, विपेंद्र कुमार शर्मा, भोला कुमार गुप्ता, नसरूलाह अंसारी, […]

गढ़वा : रक्तदान जागरूकता अभियान के तहत रविवार को गढ़वा सदर अस्पताल परिसर स्थित ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस अवसर पर 12 यूनिट रक्तदान किया गया. रक्तदान करने वालों में अवधेश पाठक, मनोज पाल, बिरेंद्र कु चंद्रवंशी, सुखारी राम, आलोक कुमार, विपेंद्र कुमार शर्मा, भोला कुमार गुप्ता, नसरूलाह अंसारी, जुनैद अंसारी, राजेश कुमार राम, अनिल चौधरी व मंदीप कुमार का नाम शामिल है.

इस मौके रेडक्रॉस सोसाइटी के ब्लड डोनेशन चेयरमैन कृत्यानंद श्रीवास्तव ने कहा कि रक्तदान से बड़ा दान और इससे अधिक पुण्य का काम दूसरा नहीं हो सकता.

रक्तदान कर किसी की जान बचायी जा सकती है. उन्होंने कहा गढ़वा में रक्तदान के प्रति लोगों में उत्साह देखा जा सकता है और इसी जोश और जज्बे को इस शिविर में देखने को मिला. रक्तदाताओं के इस जज्बे को वे सलाम करते हैं. उन्होंने कहा कि गढ़वा में अब रक्त की कमी से किसी को मारने नहीं दिया जायेगा. इस अवसर पर राजेश विश्वकर्मा सहित कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >