शौचालय के उपयोग के फायदे बतायें : इइ
गढ़वा : स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिला जल एवं स्वच्छता मिशन प्रकल्प गढ़वा की ओर से नवचयनीत स्वच्छता दूतों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू किया गया़ समुदाय आधारित संपूर्ण स्वच्छता कार्यक्रम के तहत आयोजित इस प्रशिक्षण का उदघाटन पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता (इइ) राधेश्याम रवि एवं वर्ल्ड बैंक के राज्य समन्वयक […]
गढ़वा : स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिला जल एवं स्वच्छता मिशन प्रकल्प गढ़वा की ओर से नवचयनीत स्वच्छता दूतों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू किया गया़ समुदाय आधारित संपूर्ण स्वच्छता कार्यक्रम के तहत आयोजित इस प्रशिक्षण का उदघाटन पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता (इइ) राधेश्याम रवि एवं वर्ल्ड बैंक के राज्य समन्वयक रघुजी ने किया़.
शहर के सोनपुरवा मुहल्ला स्थित महाराज पैलेस में आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर के मौके पर खुले में शौच से मुक्त के लिए चयनीत प्रखंड बरडीहा, विशुनपुरा व मेराल के अलावा गढ़वा के चयनीत पंचायतों के स्वच्छता दूतों को एसबीएम के राज्य परामर्शी देवेंद्र सिंह चौहान, एसबीएम के जिला समन्वयक ग्रामीण महालक्ष्मी, सुषमा कुमारी एवं ओमप्रकाश पांडेय आदि ने प्रशिक्षण दिया़.
कार्यपालक अभियंता राधेश्याम रवि ने कहा कि स्वच्छता दूत अपने-अपने पंचायतों में जाकर ग्रामीणों को स्वच्छता से संबंधित पूरी जानकारी दे़ं मुख्य रूप से खुले में शौच से मुक्त रहने से होनेवाले फायदे के बारे में लोगों को बताने की आवश्यकता है़ शौचालय का निर्माण तो हो रहा है, लेकिन इसके प्रयोग के प्रति ग्रामीण उदासीन है़ं इसलिए स्वच्छता दूतों की यह जिम्मेवारी है कि वे इसके प्रति ग्रामीणों को जागरूक करे़ं
इस मौके पर जिला समन्वयक महालक्ष्मी ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन सरकारी योजना या ठेकेदारी जैसी कोई योजना नहीं है.
लोगों ने इसे इसी रूप में मन में बैठा लिया है़ यह समुदाय आधारित संपूर्ण स्वच्छता कार्यक्रम का हिस्सा है़ इसे ग्रामीणों को बताने की जरूरत है़ उन्होंने कहा कि एसबीएम एवं ग्रामीणों के बीच की कड़ी के रूप में स्वच्छता दूत को काम करना है़ स्वच्छता दूत हर घर तक इस मिशन को पहुंचाये़ं तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान दूसरे दिन सभी प्रशिक्षणाथियों को मेराल प्रखंड में बन रहे शौचालय निर्माण को दिखाया गया़ साथ ही इस भ्रमण के दौरान सीएलटीएस का भी प्रशिक्षण दिया गया़ इस मौके पर संबंधित प्रखंड के प्रखंड समन्वयक भी उपस्थित थे़