रोगमुक्त देश ही हमारा उद्देश्य : सांसद

बंशीधर नगर : पलामू सांसद विष्णुदयाल राम ने वंशीधर नगर बाजार में सांसद निधि से सुलभ इंटरनेशनल द्वारा निर्मित पांच सीटर सुलभ शौचालय का उदघाटन रविवार को किया. उदघाटन समारोह को संबोधित करते हुए सांसद विष्णुदयाल राम ने कहा कि उन्हें डालटनगंज विधानसभा के बाद सबसे ज्यादा 93 हजार वोट भवनाथपुर विस क्षेत्र में मिला […]

बंशीधर नगर : पलामू सांसद विष्णुदयाल राम ने वंशीधर नगर बाजार में सांसद निधि से सुलभ इंटरनेशनल द्वारा निर्मित पांच सीटर सुलभ शौचालय का उदघाटन रविवार को किया.
उदघाटन समारोह को संबोधित करते हुए सांसद विष्णुदयाल राम ने कहा कि उन्हें डालटनगंज विधानसभा के बाद सबसे ज्यादा 93 हजार वोट भवनाथपुर विस क्षेत्र में मिला है, तबसे मेरी कोशिश है कि यहां की जनता के भरोसा पर खरा उतर सकूं. इसी प्रयास के तहत श्री वंशीधर नगर में सांसद निधि द्वारा सुलभ इंटरनेशनल के सहयोग से सुलभ शौचालय का निर्माण कराया गया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को रोगमुक्त बनाने और महिला सशक्तिकरण के लिए स्वच्छ भारत मिशन अभियान को चलाया है. वंशीधर नगर का यह सुलभ शौचालय प्रधानमंत्री जी के इसी अभियान का हिस्सा है.
उन्होंने कहा कि भारत सरकार सभी घरों में शौचालय निर्माण के लिए कृत संकल्प है. उन्होंने लोगों से खुले में शौच नहीं करने व शौचालय का प्रयोग करने की अपील की. सांसद श्री राम ने वहां मौजूद एसडीओ व बीडीओ से वंशीधर नगर सब्जी बाजार परिसर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में सकारात्मक कदम उठाने का निर्देश दिया. एसडीओ कमलेश्वर नारायण लोगों से शहर और गांवों को स्वच्छ और सुंदर बनाने की अपील की.
इस मौके पर बीस सूत्री के जिला उपाध्यक्ष सिद्धेश्वर लाल अग्रवाल, बीस सूत्री के प्रखंड अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, शिवधारी राम, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रघुराज पांडेय, अजय प्रताप देव, मंटू चौबे, बैजनाथ प्रसाद, सुदर्शन चंद्रवंशी, सुलभ इंटरनेशनल झारखंड के उप नियंत्रक जयप्रकाश झा, वित्तीय सलाहकार एसएन झा, लेखापाल धीरेंद्र कुमार सिंह व स्थानीय प्रभारी पीके मिश्रा समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष ईश्वरी कमलापुरी व धन्यवाद ज्ञापन बीडीओ मुरली यादव ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >