गढ़वा : शहर के सहिजना में संचालित सीपी मेमोरियल आवासीय उवि में इस वर्ष मैट्रिक की परीक्षा में कुल 36 विद्यार्थियों ने परीक्षा दिया था़ इसमें से 17 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से, नौ विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी से उतीर्ण हुये हैं. प्रथम श्रेणी से उतीर्ण विद्यार्थियेां में उमाकांत यादव ने 84.40 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय टॉपर होने का गौरव प्राप्त किया है़
जबकि मोहित प्रताप ने 83.20 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय में दूसरा स्थान प्राप्त किया़ मोहित ने गणित विषय में 100 अंक प्राप्त किया है़ इनके अलावा नीतू कुमारी, आकाश दूबे, आलोक मिश्रा, नितीश त्रिपाठी, आरती कुमारी, अभिषेक सिंह, अजीत कुमार, रूपा कुमारी, प्रियंका कुमारी, कर्ण कुमार गुप्ता, रूपा कुमारी यादव, राजेश पाल, सुनीता कुमारी, साकेत कुमार व शुभम कुमार गुप्ता ने भी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्णता प्राप्त की है़ विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार गौरान्वित है़ इस उपलब्धि पर विद्यालय के निदेशक अमरेंद्र कुमार पाठक ने कहा कि विद्यालय के बच्चों ने अपने मेहनत का लोहा मनवाया है़ आगे भी वे मेहनत कर अपने जीवन के लक्ष्य को हासिल करेंगे़ बच्चों की इस उपलब्धि पर विद्यालय की छात्रावास अधीक्षिका नीतू पाठक, प्राचार्य संतोष द्विवेदी, शिक्षक ज्ञान चौबे, ओमप्रकाश यादव आदि ने भी हर्ष व्यक्त किया है़
