जन अपेक्षा के अनुसार ही बनेगी सड़क : रवींद्र तिवारी

स्वीकृत राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन निर्माण को लेकर ग्रामीणों के साथ बैठक कांडी : स्वीकृत राष्ट्रीय राजमार्ग के फोर लेन सड़क में कांडी प्रखंड क्षेत्र के लमारी कला गांव में सैकड़ों लोगों के आशियाना उजड़ने के मामले को लेकर राष्ट्रीय‎ सड़क सुरक्षा परिषद के सदस्य रवींद्र तिवारी ने गांव का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने लमारी […]

स्वीकृत राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन निर्माण को लेकर ग्रामीणों के साथ बैठक
कांडी : स्वीकृत राष्ट्रीय राजमार्ग के फोर लेन सड़क में कांडी प्रखंड क्षेत्र के लमारी कला गांव में सैकड़ों लोगों के आशियाना उजड़ने के मामले को लेकर राष्ट्रीय‎ सड़क सुरक्षा परिषद के सदस्य रवींद्र तिवारी ने गांव का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने लमारी कला के पंचायत भवन में ग्रामीणों की समस्या सुनी. श्री तिवारी ने कहा कि किसी को उजड़ने नहीं दिया जायेगा‎. सबकी सहूलियत के अनुसार ही सड़क बनेगी. ग्रामीणों ने संतोष कुमार सिंह की अगुवायी में कहा कि गांव के बीच से 150 फुट चौड़ी सड़क बनने पर 200 लोग बेघर हो जाएंगे.
ग्रामीण धुजी पासवान, फूल कुंवर, कइल साह, चंद्रदेव पासवान, ददुनी बैठा, कुलदीप रजवार सहित सैकड़ों लोगों के पास केवल एक-एक अदद कच्चा मकान है, जो पूरा का पूरा टूट जायेगा. यही स्थिति महावीर मंदिर से छठ घाट तक एक किमी की लंबाई में दोनों तरफ बसनेवाले लोगों की भी होगी़ चूंकि सारे मकान जमींदार द्वारा दिये गये गैर-मजरुआ जमीन पर बने हुए हैं. अत: आशियाना उजड़ने के बाद भी उन्हें एक पैसा बतौर मुआवजा नहीं मिलेगा.
उल्लेखनीय है कि गढ़वा से मझिआंव कांडी होते श्रीनगर में सोन नदी पर स्वीकृत पुल से होकर बिहार राज्य को एनएच से जोड़ा जाना है. यह सड़क फॉर लेन की होगी. इसकी चौड़ाई 150 फुट होगी. इसके लिए मापी कर खुंटागड़ी कर दी गयी है. इसके दायरे में लमारी कला गांव के करीब 200 मकान, मंदिर, मिडिल स्कूल, पंचायत भवन आदि भी आ रहा है. राससुप सदस्य रवींद्र तिवारी ने कहा कि 10 वर्ष से घर बनाकर रहनेवाले को मालिकाना हक मिल जाता है. यहां तो 50 साल से भी अधिक समय से लोग घर बनाकर रह रहे हैं. उन्होंने मुखिया प्रतिनिधि‎ लालेश्वर सिंह से लोगों के नाम से जमीन बंदोबस्त कराने की अनुशंसा करने की बात कही. इस मौके पर कांडी प्रखंड बीससूत्री समिति अध्यक्ष‎ रामलाला दूबे, मझिआंव बीससूत्री अध्यक्ष‎ प्रेमानंद त्रिपाठी, भाजयुमो जिला महामंत्री संजय कमलापुरी, भाजपा कांडी मंडल अध्यक्ष‎ पप्पू पांडेय समेत सैकड़ों लोग उपस्थित‎ थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >