East Singhbhum News : झाटीझरना पहुंचे झामुमो नेता सोमेश सोरेन, जनता से संवाद कर समस्या को सूचीबद्ध किया

घाटशिला प्रखंड की सबसे बीहड़ पंचायत झाटीझरना में रविवार को पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश सोरेन ने समर्थकों के साथ दौरा किया.

गालूडीह.

घाटशिला प्रखंड की सबसे बीहड़ पंचायत झाटीझरना में रविवार को पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश सोरेन ने समर्थकों के साथ दौरा किया. भामराडीह मैदान में जनता के साथ बैठक कर सीधा संवाद किया. उनकी समस्याओं को डायरी-कलम निकाल सूचीबद्ध किया. झामुमो झाटीझरना पंचायत अध्यक्ष कीनाराम सोरेन की अध्यक्षता में जनसभा की. ग्रामीणों ने सड़क, पुलिया, बिजली, पानी और नेटवर्क की समस्या रखी. महिलाओं ने पेंशन और मंईयां योजना का लाभ नहीं मिलने की बात कही. नेटवर्क समस्या के कारण माह राशन उठाव में परेशानी बतायी. सोमेश सोरेन ने निदान का भरोसा दिया. उन्होंने कहा कि हमारे बाबा रामदास सोरेन का पंचायत से सीधा जुड़ाव था. मैं झाटीझरना के अधूरे विकास कार्य को पूरा करूंगा. ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया.

सोमेश सोरेन ने कहा कि उपायुक्त से मिलकर समाधान का रास्ता निकालेंगे. इसके लिए कैंप लगायेंगे. उन्होंने झामुमो को पंचायत में और मजबूत करने का आह्वान किया. सोमेश सोरेन ने कहा कि बाबा रामदास सोरेन ने झाटीझरना के लिए विकास की लकीर खींची थी, उसे आगे बढ़ायेंगे. फूलडुंगरी से झाटीझरना तक सड़क निर्माण कुछ अड़चनों के कारण रुका है. विभाग से बात कर निर्माण शीघ्र पूर्ण होगा. मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू, पूर्व विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत, कालीपद गोराई, काजल डॉन, गोपाल कोइरी, आनंद गोयल, बबलू हुसैन, माझी बाबा लखीराम मुर्मू, सचिव सुकुमार सिंह, कोषाध्यक्ष रवींद्रनाथ सोरेन आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKASH

AKASH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >