आंधी प्रभावितों से मिले डॉ गोस्वामी मुआवजा दिलाने का दिया आश्वासन

चाकुलिया : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने रविवार की शाम चाकुलिया की सोनाहातु पंचायत और कालियाम पंचायत के आंधी प्रभावित गांवों का दौरा किया. कालियाम पंचायत के आगुनकोला के आंधी प्रभावित चुनाराम टुडू, खाकड़ाचोक के धारमाल सोरेन, धधिका के प्रमचंद पाल, कांठालिया के मानिक चंद्र पाल, कालियाम के खकेन महतो, मुटुरखाम […]

चाकुलिया : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने रविवार की शाम चाकुलिया की सोनाहातु पंचायत और कालियाम पंचायत के आंधी प्रभावित गांवों का दौरा किया.

कालियाम पंचायत के आगुनकोला के आंधी प्रभावित चुनाराम टुडू, खाकड़ाचोक के धारमाल सोरेन, धधिका के प्रमचंद पाल, कांठालिया के मानिक चंद्र पाल, कालियाम के खकेन महतो, मुटुरखाम के अजिमुद्दीन अंसारी से मिल कर सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि आपदा फॉर्म आंधी प्रभावितों को उपलब्ध करा दिया जायेगा.
प्रभावित परिवार फोटो के साथ फॉर्म भर कर अंचल कार्यालय में जमा करें. आगुनकोला के ग्रामीणों ने कहा कि तूफान से बिजली के तीन खंभे भी गिर गये हैं. इससे गांव में बिजली नहीं है. मौके पर शंशाकपाल, सुरेश सिंह, महादेव सिंह, आदित्य मोंगराज आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >