मजदूरों के सहयोग के बिना वर्तमान स्थिति से उबरना संभव नहीं : इडी

मुसाबनी : मजदूरों के सहयोग के बिना वर्तमान स्थिति से उबर पाना संभव नहीं है. उक्त बातें आइआरएल के इडी बीएन शुक्ला ने कही. उन्होंने कहा कि 17 मई को अप्रैल माह का वेतन भुगतान होना है. ऐसे में बढ़ा हुआ वेतन की मांग को लेकर खदान के अंदर धरने पर बैठने से प्रबंधन के […]

मुसाबनी : मजदूरों के सहयोग के बिना वर्तमान स्थिति से उबर पाना संभव नहीं है. उक्त बातें आइआरएल के इडी बीएन शुक्ला ने कही. उन्होंने कहा कि 17 मई को अप्रैल माह का वेतन भुगतान होना है. ऐसे में बढ़ा हुआ वेतन की मांग को लेकर खदान के अंदर धरने पर बैठने से प्रबंधन के समक्ष परेशानी है.

धरना के कारण खदान में सुबह की पाली एवं दोपहर की पाली में उत्पादन बंद हो गया. क्रशर प्लांट एवं कांस्ट्रेंटर प्लांट के मजदूर भी हड़ताल पर चले गये हैं. प्लांट तथा क्रशर भी बंद है. श्री शुक्ला ने कहा कि बढ़ा हुआ बकाया कुछ दिनों बाद आर्थिक स्थिति सुधरते ही भुगतान होगा. लेकिन तत्काल भुगतान की मांग पर मजदूर खदान के अंदर धरने पर बैठे हैं. कंपनी तत्काल भुगतान करने की स्थिति में नहीं है. मजदूर सहयोग करे. उत्पादन बढ़ाये तो समस्या का समाधान का रास्ता निकलेगा.

ऐसे में समस्या बढ़ेगी. सबको सहयोग के लिए आगे आना होगा. श्री शुक्ला ने कहा कि खदान तथा प्लांट बंद होने से करीब आठ टन एमआइसी का उत्पादन प्रतिदिन करेनी होगी. जिसका लागत करीब 17 लाख रुपये हैं.

खदान के अंदर धरने को समाप्त करने के लिए कोर कमेटी के प्रतिनिधियों के साथ सुबह की पाली में सुरदा माइंस कार्यालय में आइआरएल प्रबंधन के साथ वार्ता हुई. वार्ता में कोर कमेटी के प्रतिनिधियों ने आइआरएल, आइसीएमपीएल के पे रोल वाले मजदूर, ठेका कंपनी के मजदूर तथा सुरक्षा कर्मियों को सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी देने की मांग की.
मजदूरों के अप्रैल का बढ़ा हुआ वेतन तथा फरवरी-मार्च का बढ़ा हुआ बकाया वेतन देने मांग की. कोर कमेटी के प्रतिनिधियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती तब तक मजदूरों का खदान के अंदर धरना जारी रहेगा. वार्ता में प्रबंधन ने मजदूर प्रतिनिधियों से सहयोग की अपील की. कोर कमेटी के प्रतिनिधियों ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती है,
तब तक धरना जारी रहेगा. वार्ता में आइआरएल के एचआर हेड पीके दूबे, एके त्रिपाठी, मनोज हांसदा, कोर कमेटी की ओर से सुभाष मुर्मू, सोबरा हेंब्रम, दुलाल टुडू, सुनील हेंब्रम, पोरमा बानरा, कार्तिक बेलदार, मानस भट्टाचार्य, सोमाय हांसदा, दाखिन हांसदा, सुनाराम सोरेन ने भाग लिया. वार्ता में प्रबंधन 17 मई तक इंतजार करने की बात कही. प्रबंधन के अनुसार 17 मई को कोई फैसला हो जायेगा. कोर कमेटी के प्रबंधन के अनुरोध को ठुकरा दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >