पीड़िता की मां मुखिया व अन्य महिलाअों के साथ पहुंची थाने, दी घटना की जानकारी
घाटशिला : घाटशिला थाना क्षेत्र के पांच पांडव में एक सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. घटना दस दिन पहले की बतायी जाती है. मामले को लेकर सोमवार को पीड़िता की मां समेत पूर्व मुखिया रीत मुंडा व दर्जनों महिलाएं थाने पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि छह माह पूर्व गुजरात से आकर सात वर्षीय बेटी के साथ दंपती यहां रह रहे थे.
उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि दस दिन पूर्व दो बच्चों के पिता सोनू मांझी ने उनकी सात वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया. आरोप लगाते हुए बताया कि सभी लोग बाहर सोये थे. उसके घर में दरवाजा भी नहीं है. इस दौरान आरोपी सोनू मांझी सोयी हालत में उनकी बेटी को उठा कर सुवर्णरेखा नदी के किनारे ले गया और उसके साथ गलत काम किया. सुबह 6 बजे पुत्री को लेकर लौटा. पुत्री ने मां को घटना की जानकारी दी. शाम में पति फेरी कर लौटे तो उसे घटना की जानकारी दी.
मामले के बाद वह पुत्री को लेकर ओपी गयी, जहां पूछताछ के बाद उन्हें घर भेज दिया गया. पीड़िता की मां ने बताया कि पुलिस आयी थी. इसके बाद से सोनू मांझी फरार है. उसने बताया कि फेरी कर परिवार का गुजारा होता है. कोर्ट-कचहरी के चक्कर में पड़ना नहीं चाहती है. फिर पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी गयी. बच्ची ने भी बताया कि सोनू माझी उसे नदी के किनारे ले गया था. उसके साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया. शाम में पूर्व मुखिया के साथ बच्ची और उसकी मां अन्य महिलाओं के साथ थाने गयी और थाना में घटना की जानकारी दी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
