गुहियापाल ओड़िया हाइ स्कूल में संवाद साहित्य शाखा घर का उदघाटन
शाखा घर का उद्देश्य विच्छनांचल में ओड़िया भाषा का संरक्षण करना
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के गुहियापाल ओड़िया उच्च विद्यालय प्रांगण में रविवार को संवाद साहित्य शाखा घर का शुभारंभ किया गया. इसका मुख्य उद्देश्य ओड़िशा समेत विच्छनांचल में भी ओड़िया भाषा का संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार करना है. भूतनाथ उपाध्याय की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह का उदघाटन बतौर मुख्य अतिथि राज्य की संयोजक डॉ शुभश्री लेंका, मुख्य वक्ता पूर्व मंत्री डॉ दिनेश कुमार षाड़ंगी, विधायक कुणाल षाड़ंगी और सभापति मनोज दल बेहरा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया. समारोह में डॉ लेंका ने कहा कि विच्छानांचल में ओड़िया शिक्षकों की कमी है.
यहां विद्यालयों में पाठ्य पुस्तकों का अभाव है. हमें अपनी भाषा और संस्कृति की रक्षा के लिए एक जुट होना होगा. उन्होंने कहा कि 35 सालों से यहां के ओड़िया समाज के लोग अपनी भाषा और संस्कृति की रक्षा के लिए संग्राम करते आ रहे हैं. हमें अपनी भाषा और संस्कृति का प्रचार-प्रसार करना चाहिए. मौके पर पूर्व मंत्री डॉ षाड़ंगी ने कहा कि अपनी भाषा और संस्कृति की रक्षा के लिए युवा पीढ़ी को संकल्प लेने की जरूरत है. समारोह को विधायक कुणाल षाड़ंगी, डॉ बिनी षाड़ंगी,
मनोज दल बेहरा, आशीष मिश्रा, मनोरंजन गिरी, मुखिया सोमाय हांसदा आदि ने भी संबोधित किया. मौके पर सच्चिदानंद बेरा, वन बिहारी, कमल लोचन बेरा, महेश्वर विशाल, रंजन साव, प्रणव उपाध्याय, रतन लाल दंडपाट समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे. समारोह का संचालन सरोज कुमार कर ने किया.
पुलिस और स्वास्थ्य कर्मियों में ठनी, आज काला बिल्ला लगायेंगे कर्मी
