बच्चा चोर समझ विक्षिप्त महिला की पिटाई, पहुंची एमजीएम
जादूगोड़ा : जादूगोड़ा थाना क्षेत्र में बच्चा चोर के संदेह में पिटाई करने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. माटीगोड़ा क्षेत्र में एक विक्षिप्त महिला को पकड़ कर ग्रामीणों ने पिटाई कर दी. इसके बाद उसे जादूगोड़ा थाने के हवाले कर दिया गया. घटना शनिवार की रात करीब 12 बजे की है. […]
जादूगोड़ा : जादूगोड़ा थाना क्षेत्र में बच्चा चोर के संदेह में पिटाई करने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. माटीगोड़ा क्षेत्र में एक विक्षिप्त महिला को पकड़ कर ग्रामीणों ने पिटाई कर दी. इसके बाद उसे जादूगोड़ा थाने के हवाले कर दिया गया. घटना शनिवार की रात करीब 12 बजे की है. रविवार को मामले की जानकारी लेने माटीगोड़ा के पंचायत प्रतिनिधि थाना पहुंचे और थाना प्रभारी की उपस्थिति में मामले की जानकारी ली.
मालूम हुआ कि उक्त विक्षिप्त महिला छह माह से जादूगोड़ा क्षेत्र में रह रही है और इधर-उधर घूमती रहती थी. मौके पर मुखिया कार्तिक हेंब्रम, पंसस पार्वती सिंह, जलेश्वर वर्मा, ग्राम प्रधान तार सिंह मार्डी आदि जनप्रतिनिधि मौजूद थे.
एमजीएम में विक्षिप्त इलाजरत:
थाना में उसे सुपुर्द करने के बाद महिला को जमशेदपुर एमजीएम भेज दिया गया. जहां इलाज के दौरान पता चला की उक्त महिला पूर्ण रूप से विक्षिप्त है. बताया जाता है इलाज करने के बाद उसे पालग खाना रांची भेजने की तैयारी की जायेगी.
ऐसे हुई घटना
शनिवार की घटना में उक्त महिला माटीगोड़ा में गयी थी. जहां एक स्थान पर अपने हाथ को कान में लगाकर बैठी हुई थी. अफवाह के कारण ग्रामीणों को संदेह हुआ और बच्चा चोर समझ कर उसकी धुनाई कर दी.
शनिवार को पकड़ाये युवक की पिता ने की पहचान:
वहीं शनिवार को भाटिन गांव में पकड़े गये युवक को उसके पिता द्वारा पहचान कर उसे घर ले जाया गया है. इस तरह से जादूगोड़ा क्षेत्र में दो युवक की हत्या और एक महिला समेत चार युवकों पर ग्रामीणों द्वारा बच्चा चोर समझाकर पिटाई कर दी गयी है. मामले को लेकर सोमवार को मुसाबनी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में जागरूकता अभियान चलाया जायेगा.