भक्तोें पर मधुमक्खियों का हमला, 20 घायल

कुछ ने कार में, तो कुछ ने दरी अोढ़ कर बचायी जान गोइलकेरा का एक परिवार धाम में पहुंचा था बच्चे का मुंडन कराने गोइलकेरा : बाबा महादेवशाल धाम में भक्तों पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला बोल दिया, जिससे 20 लोग घायल हो गये. करीब दो घंटे तक धाम परिसर में मधुमक्खियों का आतंक […]

कुछ ने कार में, तो कुछ ने दरी अोढ़ कर बचायी जान

गोइलकेरा का एक परिवार धाम में पहुंचा था बच्चे का मुंडन कराने
गोइलकेरा : बाबा महादेवशाल धाम में भक्तों पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला बोल दिया, जिससे 20 लोग घायल हो गये. करीब दो घंटे तक धाम परिसर में मधुमक्खियों का आतंक कायम रहा. घटना सोमवार सुबह 10 बजे की है. सोमवार को भगवान शिव की पूजा करने श्रद्धालु धाम पहुंचे थे. इसी दौरान सुबह करीब 10 बजे गोइलकेरा के राजीव प्रसाद अपने बेटे का मुंडन कराने महादेवशाल गये हुए थे. उनके साथ परिचित व आस-पड़ोस के करीब 40 लोग भी धाम में मौजूद थे.
इस दौरान धाम परिसर स्थित शेमल के पेड़ पर लगे छत्ते से अचानक मधुमक्खियां सक्रिय हो उठी और धाम परिसर में मौजूद लोगों पर हमला बोल दिया. हमला होते ही धाम में अफरा-तफरी मच गयी. लोग इधर-उधर भागने लगे. कुछ लोग तो अपने साथ लाये चारपहिया वाहन में छिप गये, तो कुछ लोग दरी ओढ़ कर बचने की कोशिश करते रहे. इस दौरान करीब दो घंटे तक मधुमक्खियाें का हमला जारी रहा. इस दौरान करीब 20 महिला व पुरुषों को मधुमक्खियों ने काट कर घायल कर दिया. सभी घायलों ने गोइलकेरा पहुंचकर निजी डिस्पेंसरी में अपना इलाज कराया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >