राशन का एक क्विंटल चावल ले जाते ग्रामीणों ने पकड़ा

गुड़ाबांदा : गुड़ाबांदा की बालीजुड़ी पंचायत के बेनागाड़िया गांव के ईश्वर बाबा महिला समूह की राशन दुकान से रविवार को ग्रामीणों ने बालीजुड़ी गांव के हराधन घोष को कालाबाजारी के लिए एक क्विंटल चावल ले जाते पकड़ लिया. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. ग्रामीण दिवाकर हांसदा, भीम मुर्मू, साकिला मांडी, प्रेमचंद मांडी, बाया […]

गुड़ाबांदा : गुड़ाबांदा की बालीजुड़ी पंचायत के बेनागाड़िया गांव के ईश्वर बाबा महिला समूह की राशन दुकान से रविवार को ग्रामीणों ने बालीजुड़ी गांव के हराधन घोष को कालाबाजारी के लिए एक क्विंटल चावल ले जाते पकड़ लिया.

ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. ग्रामीण दिवाकर हांसदा, भीम मुर्मू, साकिला मांडी, प्रेमचंद मांडी, बाया मुर्मू, दाशमत मुर्मू, बोसेन हांसदा ने बताया कि राशन दुकान से समूह की अध्यक्ष जासमी मुर्मू ने एक क्विंटल चावल हराधन घोष को दे दिया. ग्रामीणों ने हराधन से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह चावल राशन दुकान से ले जा रहा था. ग्रामीणों ने बताया कि उक्त समूह द्वारा कार्डधारियों के बीच मनमानी ढंग से राशन का वितरण किया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >