रामकृष्ण परमहंस के मंदिर का वार्षिकोत्सव
चाकुलिया : के शांति निकेतन पल्ली स्थित श्रीश्री रामकृष्ण परमहंस मंदिर का पहला वार्षिकोत्सव शनिवार को मनाया गया. सुबह सात बजे उत्पल खां के नेतृत्व में कीर्तन मंडलियों ने राम कृष्ण परमहंस की तसवीर की झांकी के साथ भव्य नगर कीर्तन निकाला. नगर कीर्तन में सैकड़ों
लोग शामिल हुए. नगर कीर्तन में शामिल लोगों के लिए जगह-जगह पर पेयजल की व्यवस्था की गयी थी. कीर्तन में शामिल लोग रामकृष्ण परमहंस की जयकारा लगा रहे थे. इसके बाद पूजा आरती की गयी. सुबह नौ बजे मंदिर के पास
पुस्तक भंडार का उदघाटन किया गया. दोपहर 12 बजे खिचड़ी और खीर के रूप में भोग का वितरण किया गया. आरती की गयी.
शाम में मंदिर प्रांगण में रामकृष्ण पूजा, संध्या आरती की गयी. पूजा में सैकड़ों लोग शामिल हुए. शाम आठ बजे रामकृष्ण परमहंस के पौत्र आदित्य नारायण चट्टोपाध्याय द्वारा लिखित नाटक पूर्ण तीर्थे दक्षिणेश्वर का मंचन किया गया. नाटक देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी. इस मौके पर संजय
लोधा, विशाल लोधा, परमानंद सिंह, देवानंद सिंह, शिवमंगल सिंह, अनिल मिश्रा, अखिलेश सिंह, अभिषेक मिश्रा, पतित बेरा, मनींद्र नाथ पालित, जवाहर लाल महतो , नटवर शर्मा आदि उपस्थित थे.
