गालूडीह : सरकारी आदेश के बाद घाटशिला प्रखंड में सैनिक स्कूल खोलने के लिए भूमि की तलाश की जा रही है. वन विभाग और अंचल विभाग जमीन चयन प्रक्रिया में जुटा है. गालूडीह के वनपाल पवन कुमार सिंह ने बताया कि सुवर्णरेखा नदी पार दिगड़ी-रूआम के पास वन भूमि जो बंजर और परती है, वहां सैनिक स्कूल खोला जा सकता है. बगल में सुवर्णरेखा बराज डैम व सुवर्णरेखा नदी है. पुल पार कर एनएच 33 पहुंचा जा सकता है. हाता- मुसाबनी मुख्य मार्ग भी इस जगह पर पड़ेगा. अंतिम निर्णय प्रशासनिक पदाधिकारियों के चयन के बाद लिया जायेगा.
सैनिक स्कूल के लिए भूमि की तलाश
गालूडीह : सरकारी आदेश के बाद घाटशिला प्रखंड में सैनिक स्कूल खोलने के लिए भूमि की तलाश की जा रही है. वन विभाग और अंचल विभाग जमीन चयन प्रक्रिया में जुटा है. गालूडीह के वनपाल पवन कुमार सिंह ने बताया कि सुवर्णरेखा नदी पार दिगड़ी-रूआम के पास वन भूमि जो बंजर और परती है, वहां […]
